WhatsApp लाया सिलेक्ट ऑल फीचर, अब ग्रुप में कर सकेंगे ऑडियो कॉल
अगर आप पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो अब एक नए फीचर के लिए तैयार हो जाइए, जिसमें आप ग्रुप ऑडियो कॉल कर सकेंगे। वॉट्सएप ने आईफोन यूजर्स के लिए नया फीचर पेश किया है। इस फीचर में यूजर्स ग्रुप ऑडियो कॉल कर सकेंगे। वॉट्सएप बीटा वर्जन 2.18.60 पर ये फीचर आ चुका है। सबसे पहले ग्रुप ऑडियो कॉलिंग फीचर WABetaInfo ने नोटिस किया था। फिलहाल ये फीचर सिर्फ चुनिंदा आईफोन यूजर्स के लिए पेश किया गया है।

ग्रुप ऑडियो कॉल फीचर सबसे पहले एंड्रॉइड बीटा ऐप पर पिछले साल नजर आया था। अब ये फोन सिर्फ आईफोन यूजर्स के लिए आया है और कंपनी जल्द ही इसे एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए पेश कर सकती है। एंड्रॉइड और आईफोन दोनों पर ही इस फीचर का फंक्शन और यूजर इंटरफेस लगभग एक जैसा ही होगा। हालांकि अभी तक इस फीचर में ये साफ नहीं हो सका है कि एक ग्रुप ऑडियो कॉल में कितने यूजर शामिल हो सकेंगे।
tipster की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फीचर अभी सिर्फ चुनिंदा यूजर्स के लिए पेश किया गया है और कंपनी इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए पेश करेगी। वॉट्सएप बीटा वर्जन 2.18.60
Request Account Info फीचर भी पेश किया गया है, जिसमें यूजर्स वॉट्सएप पर कलेक्ट की गई अपनी सभी पर्सनल इंफोर्मेशन को डाउनलोडकर सकेंगे।
इसके अलावा एंड्रॉइड बीटा वर्जन पर ये 'सिलेक्ट ऑल' फीचर जोड़ा गया है। इस फीचर में मैसेज को सिंगल टैप में रीड या आर्काइव किया जा सकेगा। बता दें कि हाल ही में वॉट्सएप ने Demote as Admin फीचर पेश किया है। इस फीचर में अब किसी भी ग्रुप के एडमिन को बिना ग्रुप से निकाले उसे एडमिन पद से हटाया जा सकता है।

इस फीचर से पहले वॉट्सएप ग्रुप के एडमिन को एडमिन पद से हटाने के लिए उसे ग्रुप से रिमूव करना होता था। बता दें कि ये फीचर काफी समय से अपने बीटा वर्जन में था, जब कंपनी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही थी। अब ये फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications