Home
News

व्हाट्सएप ला रहा है एक नया फीचर, चैट करना हो जाएगा आसान

• चैट में स्टिकर भेजने के लिए व्हाट्सएप दे सकता है शॉर्टकट ऑप्‍शन
• WABetaInfo की मानें व्‍हाट्सएप कर रहा है नए फीचर की टेस्‍टिंग
• थर्ड-पार्टी स्टिकर पैक को नहीं करेगा सपोर्ट

व्हाट्सएप अक्सर समय-समय पर अपने करोड़ों यूजर्स के लिए चैटिंग के अनुभव को बेहतर करने के लिए कई फीचर जोड़ते हुए देखा जाता है। अभी मल्टी-डिवाइस सपोर्ट, एंड्रॉइड और आईओएस के बीच चैट ट्रांसफर करने की क्षमता और बहुत कुछ जैसे कई फीचर जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके अलावा, एक नया फीचर भी लॉन्च किया जा सकता है जो लोगों के लिए स्टिकर ढूंढना आसान बना देगा।

व्हाट्सएप ला रहा है एक नया फीचर, चैट करना हो जाएगा आसान

जैसा कि WABetaInfo ने बताया है कि, WhatsApp Android के यूजर्स के लिए स्टिकर के लिए एक नए सर्च शॉर्टकट का टेस्टिंग कर रहा है। इससे यूजर्स को स्टिकर भेजना बहुत आसान हो जाएगा।

अपकमिंग व्हाट्सएप के फीचर क्या होंगे

बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए नया शॉर्टकट रोल आउट करना शुरू कर दिया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह लोगों को बिना किसी परेशानी के इंस्टेंट स्टिकर भेजने में मदद करेगा।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह काम कैसे करेगा? रिपोर्ट के अनुसार लोगों को चैट बार में एक कीवर्ड या इमोजी टाइप करना होगा और उसके मैच में कोई इमोजी आयेगा। लेकिन इसके लिए यूजर्स को स्टिकर्स को स्टिकर लाइब्रेरी में सेव किया हुआ होना चाहिए। इस प्रकार इस नए फीचर में जब आप इमोजी सेक्शन में कोई वर्ड सर्च करेंगे तो स्टिकर देखने को मिलेगा।

इस प्रकार यूजर्स को अब चैटिंग का अनुभव अलग ही देखने को मिलेगा।

इनको नहीं मिलेगा स्टिकर सपोर्ट

हालाँकि आपको बता दें कि यह फीचर थर्ड-पार्टी स्टिकर पैक को सपोर्ट नहीं करता है और आप इसका यूज सिर्फ व्हाट्सएप के साथ ही कर पाएंगे। हालांकि, यह लोगों द्वारा बनाए गए स्टिकर्स को सपोर्ट करता है। साथ ही यह पर्सनलाइज्ड स्टिकर मेकर स्टूडियो का उपयोग करके भी किया जा सकता है

WhatsApp का यह नया फीचर फिलहाल एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.21.12.1 में ही उपलब्ध है। इसका मतलब है कि यह जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। हालाँकि IOS यूजर्स के लिए अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp (व्हाट्सएप) is often seen adding many features to make us interact easier and better. Several features such as multi-device support, the ability to transfer chats between Android and iOS, and more are expected to launch soon. Also, there could be a new feature that will make it much easier for people to search for stickers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X