WhatsApp इन Android फोन और iPhone पर काम नहीं कर रहा,चेक करें अपना फोन
WhatsApp ने 24 अक्टूबर, 2023 से एंड्रॉइड 4.4 किटकैट और पुराने आईओएस 10 और आईओएस 11 पर चलने वाले स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि व्हाट्सएप अब पुराने एंड्रॉइड फोन और ओएस वर्जनो पर चलने वाले आईफोन पर काम नहीं करता है। व्हाट्सएप ने कहा कि उन्होंने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट करना बंद कर दिया है।

Meta मौजूदा समय में ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इसे बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप को रेगुलर तरिके से अपडेट करता है, जिसमें मल्टी-अकाउंट स्विचिंग और ज्यादा सेफ्टी उपायों जैसी नई सुविधाएं शामिल हैं। मेटा यूजर्स को इन नए फीचर और सेफ्टी सुधारों को प्राप्त करने के लिए रेगुलर तरिके से व्हाट्सएप को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करता है। जो यूजर्स व्हाट्सएप को अपडेट नहीं करते हैं, उन्हें ऑनलाइन खतरों का सामना करने और नए फीचर से वंचित होने का जोखिम रहता है।
इन फोन पर WhatsApp काम नहीं कर रहा है काम
बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस 2,नेक्सस 7,आई फोन 5,आईफोन 5c,आर्कोस 53 प्लैटिनम,ग्रैंड एस फ्लेक्स जेडटीई,ग्रैंड एक्स क्वाड V987 ZTE,एचटीसी डिजायर 500,हुआवेई एसेंड डी,हुआवेई एसेंड डी1,एचटीसी वन,सोनी एक्सपीरिया जेड,एलजी ऑप्टिमस जी प्रो,सैमसंग गैलेक्सी नेक्सस,एचटीसी सेंसेशन,मोटोरोला Droid रेज़र,सोनी एक्सपीरिया S2,मोटोरोला ज़ूम,सैमसंग गैलेक्सी टैब 10.1,आसुस ईई पैड ट्रांसफार्मर,एसर आइकोनिया टैब A5003,सैमसंग गैलेक्सी एस,एचटीसी डिज़ायर एच.डी,एलजी ऑप्टिमस 2एक्स,सोनी एक्सपीरिया आर्क 3 शामिल है।
अगर आपका डिवाइस अब व्हाट्सएप सपोर्ट नहीं करता है, तो ऐप का यूज जारी रखने के लिए आपको अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करना होगा या नया ओएस चलाने वाला नया डिवाइस प्राप्त करना होगा। आप मैसेज भेजने या पाने, कॉल करने या पाने या किसी अन्य व्हाट्सएप फीचर का यूज करने में सपोर्ट नहीं होंगे। इसके अलावा डिवाइस पर इंस्टॉल किए गए व्हाट्सएप वर्जन को नए फीचर और सेफ्टी के साथ कोई अपडेट नहीं मिलगा।
इस बीच, व्हाट्सएप हाल के हफ्तों में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए कई नए फीचर जारी कर रहा है। सबसे बड़ा अपडेट ऐप की कई प्रतियां इंस्टॉल करने के बजाय एक ही डिवाइस पर कई व्हाट्सएप अकाउंट का यूज करने की क्षमता है।
इसके अलावा , WABetaInfo के मुताबिक , व्हाट्सएप डेवलपर्स वॉयस मैसेज और स्टिकर जैसी नई फीचर के साथ-साथ लॉक की गई चैट को छिपाने का भी परीक्षण कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








