Whatsapp बिजनेस ऐप से कर रहे हैं ट्रांजेक्शन, तो जान लें ये जरूरी बात
वॉट्सएप ने पेटीएम की टक्कर में अपने चैटिंग ऐप पर पेमेंट फीचर पेश कर दिया है। यूपीआई बेस्ड वॉट्सएप पेमेंट फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए शुरू हो गया है।
अब वॉट्सएप से भी पैसे ट्रांसफर करना आसान होगा। कंपनी अपने यूजर्स के लिए इस ऐप को और आसान बनाने के लिए कई बैंक को इस पेमेंट फीचर में जोड़ रही है।

कंपनी इस फीचर को लगातार टेस्ट और अपडेट कर रही है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सएप यूजर्स यूपीआई बेस्ड इस पेमेंट फीचर में दिनभर में सिर्फ 20 UPI पेमेंट कर सकेंगे।
अगर ऐसा वाकई होता है, तो वॉट्सएप यूजर्स पूरे दिन में सिर्फ 20 ट्रांजेक्शन ही कर सकेंगे। ये 20 ट्रांजेक्शन एक ही वीपीए (वर्चुअल पेमेंट एड्रेस) या अलग-अलग वीपीए पर भी हो सकते हैं। साथ ही इस फीचर के जरिए यूजर्स भारत सरकार द्वारा एक दिन में निर्धारित अमाउंट मैक्सिमम 1,00,000 रुपए तक ट्रांसफर कर सकेंगे।
ऐसे करें वॉट्सएप पेमेंट फीचर का इस्तेमाल-
- सबसे पहले वॉट्सएप ओपन करें और सेटिंग ऑप्शन में जाएं।
- यहां Add अकाउंट का ऑप्शन नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने कई सारे बैंक की लिस्ट ओपन हो जाएगी। आप जिस अकाउंट को जोड़ना चाहते है उसे सलेक्ट कर लें।
- बैंक पर क्लिक करते ही आपके अकाउंट की जानकारी इस पेमेंट फीचर में स्टोर हो जाएगी और आपका अकाउंट वॉट्सएप से लिंक हो जाएगा।
वॉट्सएप को कड़ी टक्कर देने के लिए पेटीएम ने कुछ महीने पहले अपने प्लेटफॉर्म पर UPI पेमेंट फीचर पेश किया था। इसके अलावा पेटीएम पर चैटिंग ऑप्शन भी आ चुका है, जिसमें यूजर्स मनी ट्रांसफर के साथ चैटिंग का मजा भी ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








