Home
News

मॉब लिंचिंग केस के बाद WhatsApp में तय होगी मैसेज फारवर्ड करने की सीमा

By Neha Kashyap

वॉट्सएप पर मैसेज के जरिए फैली अफवाह और उन अफवाहों की वजह से लगातार हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। अब इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वॉट्सएप पर मालिकाना हक रखने वाली कंपनी फेसबुक एक नया फीचर टेस्ट कर रही है। बुधवार को वॉट्सएप ने इस फीचर के बारे में जानकारी दी। इस फीचर में वॉट्सएप पर फॉरवर्ड होने वाले मैसेज को सीमित किया जा सकेगा। इस फीचर को भारत में रहने वाले सभी वॉट्सएप यूजर्स पर लागू किया जाएगा।

मॉब लिंचिंग केस के बाद WhatsApp में तय होगी मैसेज फारवर्ड करने की सीमा

भारत में वॉट्सएप के 200 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग राज्यों से वॉट्सएप पर बच्चा चोरी होने और इस तरह की कई अफवाहों के आधार पर निर्दोष लोगों की हत्या के मामले सामने आए हैं। इसके बाद भारतीय अधिकारियों ने वॉट्सएप के जरिए फैल रही अफवाहों पर रोक और इन घटनाओं पर चिंता जताते की बात कही थी।

भारत के यूजर्स के लिए वॉट्सएप ने अपने फॉरवर्ड मैसेज प्रक्रिया में बदलाव किए हैं, जिन्हें आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं। इसके अलावा एक साथ चैट लिमिट को घटाकर पांच किया जाएगा, जिसके बाद यूजर्स एक बार में सिर्फ 5 लोगों के साथ ही चैट कर सकेंगे। इसमें ग्रुप और वन टू वन चैट भी शामिल होगा। साथ ही वॉट्सएप से क्विक फॉरवर्ड बटन भी हटाया जाएगा।

इन फीचर्स को अपग्रेड करके वॉट्सएप पर फोटो, टेक्स्ट और वीडियो के जरिए फैल रही अफवाहों को नियंत्रित किया जाएगा। बता दें कि भारतीय लोग दूसरे देश के यूजर्स की तुलना में वॉट्सएप पर ज्यादा वीडियो, फोटो और मैसेज फॉरवर्ड करते हैं। इस महीने की शुरुआत में वॉट्सएप ने तकनीक मंत्रालय से बात करते हुए कहा था कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वॉट्सएप के लिए समाज के साथ सरकार से भी साझेदारी जरूरी है।

पिछले हफ्ते वॉट्सएप ने मुख्य अखबारों में फेक न्यूज और अफवाहों से निबटने के लिए विज्ञापन जारी किया था और इसके जरिए लोगों को सतर्क करने की कोशिश की गई थी। इसके साथ ही लंबे समय तक जनता की सुरक्षा के लिए विज्ञापन कैंपेन चलाए जाएंगे। पिछले कुछ महीने में वॉट्सएप पर बच्चा चोरी की अफवाह की वजह से एक दर्जन से ज्यादा निर्दोष लोगों की हत्या हो चुकी है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp is launching a test to limit forwarding messages that will apply to all users, the messaging app said on Thursday.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X