Home
News

WhatsApp Love Scam का जाल: डेटिंग के नाम पर लाखों की ठगी, जानिए कैसे बचें

WhatsApp पर एक नया लव स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसमें ठग हाई-सोसायटी डेटिंग या एलीट मैचमेकिंग सर्विस के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठग रहे हैं। हाल ही में बेंगलुरु में 63 वर्षीय व्यक्ति से ₹32 लाख की ठगी का मामला सामने आया है और यह घटना सिर्फ एक उदाहरण है। इस तरह की घटनाओं से खुद को कैसे सेफ रख सकते हैं। आइए जानते हैं।

WhatsApp Love Scam का जाल: डेटिंग के नाम पर लाखों की ठगी

क्या है WhatsApp Love Scam?

इस तरह के स्कैम में अपराधी खुद को किसी प्राइवेट डेटिंग एजेंसी या हाई-प्रोफाइल नेटवर्क का प्रतिनिधि बताकर संपर्क करते हैं। वे लोगों को एक्सक्लूसिव डेटिंग मेंबरशिप के नाम पर लुभाते हैं और शुरुआत में मामूली रजिस्ट्रेशन फीस (जैसे ₹1,000-₹2,000) मांगते हैं।

इसके बाद, वे WhatsApp पर आकर्षक प्रोफाइल्स की तस्वीरें भेजते हैं और यूजर से एक व्यक्ति को चुनने के लिए कहते हैं। चयन के बाद, बातचीत धीरे-धीरे निजी और भावनात्मक हो जाती है ताकि सामने वाला व्यक्ति पूरी तरह भरोसा कर ले।

जैसे ही भरोसा बन जाता है, ठग मीटिंग अरेंजमेंट, सेवा शुल्क, प्रोसेसिंग फीस और ट्रैवल खर्च के नाम पर बार-बार पैसे मांगना शुरू कर देते हैं। हर बार एक नया बहाना देकर ट्रांजैक्शन करवाया जाता है, और जब पीड़ित को शक होता है, तब तक लाखों रुपये उनके खातों में जा चुके होते हैं।

स्कैम के संकेत - पहचान कैसे करें

  • अचानक आने वाले WhatsApp कॉल या मैसेज - अजनबी नंबर से डेटिंग ऑफर आना।
  • जल्दी विश्वास जीतने की कोशिश - लगातार चैट और भावनात्मक बातचीत।
  • रजिस्ट्रेशन या सर्विस फीस की मांग - छोटे भुगतान से शुरुआत कर बड़े ट्रांजैक्शन तक पहुंचना।
  • कभी वीडियो कॉल पर न आना - ठग अक्सर नकली प्रोफाइल का इस्तेमाल करते हैं।
  • बार-बार अलग-अलग अकाउंट में पैसे भेजने की मांग - असली कंपनियां ऐसा नहीं करतीं।

कैसे बचें इस लव स्कैम से

  • किसी अनजान व्यक्ति या नंबर पर भरोसा न करें, चाहे वह कितना भी प्रोफेशनल लगे।
  • किसी ऑनलाइन डेटिंग ऑफर पर व्यक्तिगत या बैंक डिटेल साझा न करें।
  • अगर कोई व्यक्ति बार-बार पैसे मांगता है, तुरंत बातचीत बंद कर दें।
  • केवल विश्वसनीय प्लेटफॉर्म्स या वैरिफाइड ऐप्स पर ही डेटिंग सेवाएं इस्तेमाल करें।
  • अपने परिवार या दोस्तों से राय लें, खासकर जब कोई वित्तीय लेन-देन शामिल हो।
  • किसी भी संदिग्ध लिंक या भुगतान अनुरोध पर क्लिक न करें।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X