WhatsApp का धमाका: अब ऐप पर सीधे अंग्रेजी से हिंदी में होंगे मैसेज ट्रांसलेट
WhatsApp ने सितंबर 2025 में अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर लॉन्च किया है, जो चैटिंग के अनुभव को और आसान बनाने वाला है। अब यूजर्स को किसी भी मैसेज का मतलब समझने के लिए अलग ऐप या टूल की जरूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp ने सीधे चैट में मैसेज ट्रांसलेट करने का फीचर जारी कर दिया है।

क्या है नया फीचर?
अब WhatsApp यूज़र्स किसी भी मैसेज को लॉन्ग-प्रेस करके Translate ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके बाद मैसेज आपकी चुनी हुई भाषा में बदल जाएगा। खास बात यह है कि ये ट्रांसलेशन क्लाउड पर नहीं बल्कि आपके डिवाइस पर ही होगा, जिससे आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। यूजर्स अपनी पसंदीदा भाषाएं डाउनलोड करके ऑफलाइन भी ट्रांसलेशन कर पाएंगे। यह फीचर DMs, ग्रुप चैट और चैनल अपडेट्स - सभी जगह काम करेगा।
Android बनाम iOS अनुभव
यह अपडेट दोनों प्लेटफॉर्म Android और iOS पर मिलेगा, लेकिन Android यूजर्स को यहां बड़ा फायदा होगा। वे चाहें तो किसी पूरे चैट थ्रेड के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन ऑन कर सकते हैं, जिससे हर नया मैसेज आते ही तुरंत चुनी हुई भाषा में बदल जाएगा। वहीं iOS यूजर्स को फिलहाल मैसेज-बाय-मैसेज ट्रांसलेशन करना होगा।
भाषा सपोर्ट की बात करें तो Android पर शुरुआत में 6 भाषाएं उपलब्ध होंगी - English, Hindi, Spanish, Portuguese, Russian और Arabic। जबकि iOS पर Apple की 21 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा।
क्यों खास है यह अपडेट?
WhatsApp दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है, लेकिन अमेरिका जैसे देशों में अभी भी इसका मुकाबला iMessage से है। ऐसे में कंपनी लगातार नए फीचर्स लाकर यूजर्स को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। नया ट्रांसलेशन फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए मददगार साबित होगा, जिनके परिवार और दोस्त अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications