WhatsApp में आया नया कस्टम चैट वॉलपेपर का फीचर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
फेसबुक के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सऐप ने आखिरकार अपने मोस्ट अवेटि़ड फीचर को लॉन्च कर दिया है। ये फीचर है कस्टम चैट वॉलपेपर। यूज़र्स इस फीचर की मदद से अब हर चैट के लिए वॉलपेपर को बदल सकते हैं। ये फीचर हाइक मैसेंजर से इन्सपार्यड है। सिर्फ कस्टमाइज वॉलपेपर ही नहीं बल्कि व्हाट्सऐप ने कई और मजेदार फीचर्स को रोलआउट किया है।

व्हाट्सऐप फीचर्स
Whatsapp के अन्य कस्टमाइजेशन्स की बात करें तो यूज़र्स नॉर्मल और डार्क मोड दोनों के लिए अलग-अलग वॉलपेपर सेट कर सकते हैं। इसके अलावा वॉलपेपर को अलग-अलग कलर में डूडल किया जा सकता है। इतना ही नहीं,यूज़र्स इमोजी और टेक्स्ट के जरिए स्टीकर्स को सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में अपने पेमेंट फीचर को भी लॉन्च किया था। साथ ही कंपनी ने अन्य फीचर्स को भी लॉन्च किया है।
नए फीचर्स
ऑल्वेज म्यूट- व्हाट्सऐप ने इस फीचर्स को कुछ दिनों पहले पेश किया था। इसमें आप किसी की चैट को हमेशा के लिए म्यूट पर रख सकते हैं। जिससे आपको नोटिफिकेशन्स नहीं आएंगे।
कस्टम चैट वॉलपेपर- ये फीचर अभी ही रोलआउट किया गया है। इसमें यूजर्स अलग-अलग चैट के लिए सेपरेट वॉलपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर की वजह से चैट को यूजर्स डिस्टिंग्यूश कर सकेंगे।
डिफॉल्ट डूडल वॉलपेपर- अब WhatsApp ने अपने डिफॉल्ट डूडल वॉलपेपर को भी बदल दिया है। जिससे ये वॉलपेपर अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होंगे। यूजर्स डार्क या ब्राइट एलबम्स में से इन डूडल वॉलपेपर को सिलेक्ट कर सकते हैं।
पूरी दुनिया में लोकप्रिय व्हाट्सऐप
व्हाट्सऐप को भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी काफी पसंद किया जाता है। इस वक्त व्हाट्सऐप सबसे ज़्यादा पॉपुलर और सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सोशल मीडिया ऐप बन चुकी है। यही कारण है कि व्हाट्सऐप समय समय पर अपने यूज़र्स के लिए नए नए फीचर्स को एड करता रहता है।


Click it and Unblock the Notifications








