Home
News

वॉट्सएप के नए फीचर में वीडियो कॉलिंग करना होगा और भी मजेदार

By Neha
WhatsApp 'Delete for everyone' फीचर

पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप ने कुछ ही समय में अपने यूजर्स के लिए कई यूजफुल फीचर्स पेश किए हैं। इसमें ज्यादा पसंद किया गया मैसेज रहा है डिलीट फॉर एवरीवन फीचर। इस फीचर में आप किसी को भेजे गए मैसेज को न सिर्फ अपने बल्कि रिसीवर के फोन से भी डिलीट कर सकते हैं। अब जल्द ही वॉट्सएप पर एक ऐसा फीचर आने वाला है, जिसमें वीडियो कॉलिंग करना और भी मजेदार हो जाएगा। WABetaInfo के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है, जिसमें इस फीचर के बारे में जानकारी सामने आई है।

वॉट्सएप के नए फीचर में वीडियो कॉलिंग करना होगा और भी मजेदार

@WABetaInfo के ट्वीटर के अनुसार, जल्द ही व्हाट्सएप यूजर्स वॉयस कॉल में बात करते बिना कॉल कट किए उसे आसानी से वीडियो कॉल में स्विच कर पाएंगे। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है और ये अभी Beta वर्जन में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे नए एंड्राइड अपडेट के साथ पेश किया जाएगा।

ट्वीट में सामने आई इमेज में आप देख सकते हैं कि व्हाट्सए के इस नए फीचर में वॉट्सएप पर वॉयस कॉल करते समय एक बटन नजर आएगा, जिसके जरिए यूजर्स वॉयस कॉल को वीडियो कॉल में स्विच कर सकेंगे, वो भी बिना कॉल कट किए हुए। इस फीचर को व्हाट्सएप Beta एंड्राइड 2.17.163 वर्जन पर देखा गया है। बता दें कि वॉट्सएप इंडिया समेत पूरी दुनिया में यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है।

टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप को वॉट्सएप का कॉम्पिटीटर माना जाता है। यूजर्स के बीच वॉट्सएप को पसंदीदा ऐप बनाए रखने के लिए कंपनी वॉट्सएप में कई सारे उपयोगी फीचर जोड़ रही है। हाल ही में कंपनी ने वॉट्सएप बिजनेस ऐप भी पेश किया है। इसके अलावा जल्द ही फेसबुक वॉट्सएप यूजर्स के लिए डिजिटल वॉलेट सर्विस भी पेश करेगी। कंपनी फिलहाल इसके लिए तैयारी में लगी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp new feature will allow users to Switch from voice to video call. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X