आज से बहुत सारे स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप चलना हो गया बंद
आज एक फरवरी है। आज से दुनियाभर के बहुत सारे स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप चलना बंद हो गया है। क्या आपके फोन में व्हाट्सऐप चल रहा है, अगर नहीं तो ये आर्टिकल आपको पढ़ना काफी जरूरी है। इन स्मार्टफोन्स में आईफोन के साथ-साथ कई एंड्रॉयड और सभी विंडो स्मार्टफोन शामिल है। आइए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से स्मार्टफोन शामिल हैं।

जी हां आप सही पढ़ रहें है कि बहुत सारे स्मार्टफोन जिसमें एंड्रॉयड और एप्पल दोनों कंपनियां शामिल हैं। इन स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप चलना बंद हो जाएगा। एंड्रॉइड वर्जन 2.3.7 या उससे पुराने वर्जन में अब व्हाट्सऐप नहीं चलेगा। अगर आपके पास इस वर्जन का स्मार्टफोन है तो अब व्हाट्सऐप नहीं चलेगा।
iPhone में भी नहीं चलेगा व्हाट्सऐप
इसके अलावा iOS 8 या उससे भी पुराने वर्ज़न वाले आईफोन में व्हाट्सऐप चलना बंद हो जाएगा। हालांकि आपको बता दें कि अगर आईफोन यूज़र्स और एंड्रॉयड यूज़र्स अपने फोन को 1 फरवरी से पहले अपडेट कर लेते हैं तो वो आगे भी अपने उसी स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप चला पाएंगे। 1 फरवरी से आगे भी अपने आईफोन और एंड्रॉयड स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iOS 9 वर्जन iPhone 4s और उससे ऊपर वाले आईफोन के लिए उपलब्ध है। आईफोन यूज़र्स इसे चेक करने के लिए पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं। वहां जाकर जनरल पर क्लिक करें। उसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट के ऑप्शन को ढूंढकर उसमें जाएं। वहां पर अपडेट का विकल्प मिलेगा। आप अपने आईफोन को वहां से अपडेट करें।
फोन को कैसे करें अपडेट
एंड्रॉयड यूज़र्स की बात करें तो आप अपने फोन की सेटिंग में जाकर About Phone में जाएं। उसके बाद Software Information में जाएं, वहां आपके फोन की डिटेल्स आपको मिलेगी, जिसमें आपको आपके फोन का वर्ज़न पता चल जाएगा। अगर वो 2.3.7 या उससे पुराना है तो सेटिंग में ही आपको Software Update का ऑप्शन मिलेगा। वहां से आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट कर लें। अगर वहां अपडेट का ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो आपको नए ऑपरेटिंग सिस्टम को डाउनलोड करना होगा।
हालांकि अगर आप विंडो फोन यूज़र्स हैं तो आपको बता दें कि व्हाट्सऐप ने विंडो फोन से अपना सपोर्ट पिछले साल ही पूरी तरह से हटा लिया है। इस वजह से विंडो फोन यूज़ करने वाले यूज़र्स किसी भी तरह और तरीके से अपने फोन व्हाट्सऐप नहीं चला पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications