Home
News

WhatsApp पेमेंट फीचर लॉन्च, ऐसे भेज सकेंगे पैसे

By Neha

फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार फीचर लॉन्च कर दिया है। वॉट्सएप पर मनी ट्रांसफर फीचर आ गया और फिलहाल ये बीटा वर्जन में मौजूद है। बता दें कि वॉट्सएप यूजर्स को लंबे समय से इस फीचर का इंतजार था। अब यूजर्स अन्य पेमेंट ऐप की तरह वॉट्सएप पर भी किसी भी यूजर को पैसे भेज सकेंगे।

इस फीचर के आने के बाद से पेटीएम, फ्रीचार्ज जैसे मोबाइल वॉलेट कंपनियों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है, क्योंकि बड़ी संख्या में यूजर्स पैसे ट्रांसफर करने के लिए अभी इन्हीं ऐप्स का सहारा ले रहे हैं।

WhatsApp पेमेंट फीचर लॉन्च, ऐसे भेज सकेंगे पैसे

फिलहाल वॉट्सएप पेमेंट फीचर भारत में बीटा वर्जन 2.18.39 आ चुका है और जल्द ही इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।

पैसे भेजना होगा आसान-

पैसे भेजना होगा आसान-

इस फीचर के आने के बाद पैसे भेजना और सरल हो जाएगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने में मौजूद किसी भी कॉन्टेक्ट को आसानी से पैसे भेज सकेंगे इसके लिए यूजर्स को कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

ऐसे भेजें पैसे-

ऐसे भेजें पैसे-

सबसे पहले अपने फोन में वॉट्सएप का अपडेट वर्जन डाउनलोड करना होगा। अब सेटिंग में आपको नया टैब मिलेगा, जिसमें पेमेंट का विकल्प होगा। इस पेमेंट टैब में ही बैंकों की लिस्ट होगी। आप इसमें अपने बैंक का नाम क्लिक कर चुन सकते हैं। इसे चुनने के बाद आप किसी को भी पैसे भेज सकते हैं।

पेटीएम और फ्रीचार्ज को मिलेगी टक्कर-

पेटीएम और फ्रीचार्ज को मिलेगी टक्कर-

वॉट्सएप के इस फीचर से पेटीएम , फ्रीचार्ज जैसे मोबाइल वॉलेट तो बड़ी चुनौती मिलेगी। चूंकि व्‍हाट्सएप का यूजर बेस काफी बड़ा है ऐसे में बाजार पर कब्‍जा करने में उसे परेशानी नहीं होगी। आपको बता दें कि साल 2016 में ही वॉट्सएप पेमेंट फीचर की तैयारी कर चुका था, लेकिन 2017 में इसे लॉन्च नहीं किया जा सका। अब वॉट्सएप ने इस दिशा कदम बढ़ा लिया है।

ग्रुप वीडियो कॉलिंग-

ग्रुप वीडियो कॉलिंग-

मनी ट्रांसफर फीचर के अलावा वॉट्सएप पर ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर भी आ चुका है। इस फीचर में दो यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान और लोगों को शामिल कर ग्रुप वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। फिलहाल ये फीचर वॉट्सएप बीटा वर्जन 2.18.39 पर देखा गया है। इसके अलावा वॉट्सएप जल्द ही स्टीकर्स भी पेश करने वाला है, जो फीचर्स और माय ऑप्शन में नजर आएंगे।

WhatsApp 'Delete for everyone' फीचर
वॉट्सएप वेब-

वॉट्सएप वेब-

वॉट्सएप ऐप के वेब वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी अच्छी खबर है। अब वॉट्सएप वेब वर्जन पर वॉयस कॉलिंग की जा सकेगी। हालांकि फिलहाल ये फीचर अपने बीटा वर्जन में है और इस सुविधा का फायदा सिर्फ आईपैड यूजर्स ही ले सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp ka Payments feature beta version 2.18.39 par aa chuka hai. sath hi company group video calling aur stickers bhi launch karne wali hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X