WhatsApp चलाने के लिए देने होंगे पैसे, कंपनी कर रही यूजर्स की जेब ढीली करने की तैयारी
दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान WhatsApp Plus लाने की तैयारी कर रही है।
इस प्रीमियम प्लान में यूजर्स को ऐप को कस्टमाइज करने से लेकर चैट और कॉल से जुड़े कई एक्सक्लूसिव फीचर्स मिल सकते हैं। टिप्स्टर WaBetaInfo ने इस आने वाले फीचर को लेकर कई अहम जानकारियां साझा की हैं।

WhatsApp Plus क्या है?
रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म के लिए एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल तैयार कर रहा है, जिसे फिलहाल WhatsApp Plus नाम दिया गया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को कुछ ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो फ्री यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। कंपनी इन फीचर्स पर अभी काम कर रही है और आने वाले महीनों में इसे Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
ऐप कस्टमाइजेशन के नए ऑप्शन
WhatsApp Plus का सबसे बड़ा फायदा यह हो सकता है कि यूजर्स को ऐप को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करने का मौका मिलेगा। प्रीमियम यूजर्स को ऐप की थीम बदलने, एक्सेंट कलर कस्टमाइज करने और यहां तक कि ऐप आइकन बदलने का विकल्प भी मिल सकता है। इससे WhatsApp का इंटरफेस ज्यादा पर्सनलाइज्ड अनुभव दे सकता है।
3 की जगह 20 चैट पिन करने की सुविधा
फिलहाल WhatsApp में यूजर्स केवल 3 चैट्स को ही पिन कर सकते हैं, लेकिन प्रीमियम प्लान में यह लिमिट बढ़ाकर 20 चैट्स तक की जा सकती है। यह फीचर उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी होगा जो अपने जरूरी कॉन्टैक्ट्स या ग्रुप्स को हमेशा ऊपर रखना चाहते हैं।
कॉल के लिए अलग-अलग रिंगटोन
रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp Plus यूजर्स को अलग-अलग कॉन्टैक्ट्स के लिए अलग रिंगटोन सेट करने का विकल्प भी मिल सकता है। इससे यूजर बिना फोन देखे ही समझ पाएगा कि कॉल दोस्त, परिवार या किसी और व्यक्ति की है।
- एक्सक्लूसिव स्टिकर और रिएक्शन
- प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को
- स्पेशल स्टिकर पैक
- और ज्यादा इंटरैक्टिव रिएक्शन ऑप्शन
जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जिससे चैटिंग का अनुभव और मजेदार हो सकता है।
Meta क्यों ला रहा है प्रीमियम मॉडल
WhatsApp, Instagram और Facebook लंबे समय से फ्री प्लेटफॉर्म रहे हैं। लेकिन इन प्लेटफॉर्म्स को खरीदने और विकसित करने में Meta ने अरबों डॉलर का निवेश किया है। ऐसे में कंपनी अब प्रीमियम फीचर्स और सब्सक्रिप्शन मॉडल के जरिए अपने यूजर बेस से कमाई के नए रास्ते तलाश रही है। AI फीचर्स के बढ़ते इस्तेमाल के साथ भविष्य में और भी पेड सुविधाएं देखने को मिल सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








