क्या आप जानते हैं WhatsApp की इस पहले का जवाब ?
पूरी दुनिया में जितनी तेजी से स्मार्टफोन यूजर्स बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप भी यूजर्स के बीच पॉपुलर हो रहा है। यूजर्स के पास कई सारे मैसेज और जोक्स आते हैं, जिनमें से कुछ अच्छे होते हैं और कुछ वाकई बकवास। इन दिनों वॉट्सएप पर एक पहेली इसके यूजर्स के बीच वायरल हो रही है। इस पहेली में वॉट्सएप यूजर्स के लिए एक शानदार मैसेज छुपा है।

यूजर्स एक दूसरे को एक चित्र पहेली भेजकर पूछ रहे हैं कि इस तस्वीर का क्या मतलब है। अगर आपके पास भी ये तस्वीर आई है और आपको इसका मतलब नहीं समझ आ रहा है, तो हम बता देते हैं। इस तस्वीर में अंक 2, रस्सी की गांठ, पश्चिमी भारत, घड़ी, इलेक्ट्रिक स्विच और अंग्रेजी में 'this' शब्द दिखाई दे रहा है। इन सबको एक साथ पढ़ने पर ही इस पहेली का राज समझ में आता है।
बस, अब दिमाग पर ज्यादा जोर मत डालिए, क्योंकि नहीं समझ पाएंगे। तस्वीर में मौजूद चीजों के जरिए अंग्रेजी का एक वाक्य बनता है, जो "डू नोट वेस्ट टाइम ऑन दिस" है। जिसका हिंदी मतलब है अपना समय इस पर बर्बाद न करें। इसे ऐसे समझ सकते हैं, "Do (2) Not (Knot) Waste (West) Time On This" अब आप चाहें तो इस पहले का जवाब समझते ही इस पर अमल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








