Home
News

व्हाट्सऐप का नया Read Later फीचर जल्द होगा पेश, जानिए इसमें क्या होगा खास

एक तरफ व्हाट्सऐप को ना इस्तेमाल करने की बात हो रही है और दूसरी तरफ व्हाट्सऐप अपने फीचर्स में लगातार अपडेट करता जा रहा है। व्हाट्सऐप एक नए Read Later नाम के फीचर पर काम कर रहा है। इस नए फीचर को Archive Chats नाम के एक मौजूदा फीचर्स की जगह पर लाया जाएगा।

व्हाट्सऐप का नया Read Later फीचर जल्द होगा पेश, जानिए इसमें क्या होगा खास

व्हाट्सऐप का नया फीचर

ऐसा कहा जा रहा है कि व्हाट्सऐप के इस मौजूदा Archive Chats के फीचर को ही अपग्रेड करके Read Later के नाम से व्हाट्सऐप में पेश किया जाएगा। व्हाट्सऐप पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में इस नए Read Later फीचर के बारे में जानकारी दी है।

जल्द ही होगी शुरुआत

रिपोर्ट के मुताबिक इस नए फीचर को व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा में देखा गया है। हालांकि अभी व्हाट्सऐप का यह फीचर डेवलेपमेंट स्टेज पर है, और फिलहाल आप इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे लेकिन उम्मीद की जा रहा है कि इस फीचर को काफी जल्द ही एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

Read Later का काम

Read Later के फीचर में कई तरह के फीचर्स दिए गए हैं। यूज़र्स अगर चाहेंगे कि उन्हें इस फीचर का इस्तेमाल नहीं करना है तो वो चैट सेटिंग के टॉगल में जाकर Read Later के फीचर्स को बंद कर सकते हैं। Read Later को ऑन करने के बाद आपके चैट बॉक्स से वो मैसेज गायब होकर Read Later की कैटेगरी में चला जाएगा।

व्हाट्सऐप का विवाद

आपको बता दें कि व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में पता चलने के बाद यूज़र्स के मन से व्हाट्सऐप के प्रति भरोसा कम हो गया है। ऐसे बहुत सारे यूज़र्स हैं, जिन्होंने व्हाट्सऐप को छोड़कर टेलिग्राम या सिग्नल जैसे ऐप्स पर अपना अकाउंट बना लिया है। हालांकि व्हाट्सऐप ने अपनी तरफ से सफाई देकर कहा है कि वो यूज़र्स की किसी प्राइवेसी का हनन नहीं कर रहे हैं लेकिन यूज़र्स को उनकी ये पॉलिसी माननी है या नहीं ये तो 8 फरवरी के बाद जरूर पता चल जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
On one hand there is talk of not using WhatsApp and on the other hand WhatsApp has been continuously updating its features. WhatsApp is working on a new feature called Read Later. This new feature will be replaced by an existing feature called Archive Chats.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X