Whatsapp का नया फीचर, अब आएगा असली मजा
व्हाट्सऐप पर aउन दिनों जैसे नए फीचर्स की जैसे बाढ़ सी आई हुई है. हर दिन कोई न कोई नया फीचर इस ऐप पर देखा जा सकता है, जो कि यकीनन यूज़र्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है. इसी नए फीचर्स की कड़ी में अब एक और नया फीचर जुड़ने को है.

फेसबुक की मालिकाना चैटिंग ऐप व्हाट्सऐप पर नया फीचर आने को है, जो कि फिलहाल टेस्टिंग के लिए बीटा वर्जन 2.17.387 पर उपलब्ध कराया गया है. यह नया अपडेट खास व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन के लिए है, जिससे ग्रुप बनाने वाले को एक एक्स्ट्रा पॉवर मिलती है.
WABetaInfo के ट्विटर हैंडल के जरिए एक जानकारी मिली है, जिसके मुताबिक ग्रुप एडमिन के लिए नया फीचर तैयार किया जा रहा है. इस फीचर की मदद से व्हाट्सऐप पर ग्रुप बनाने वाले को एक अतिरिक्त पॉवर मिलती है जिससे वह किसी अन्य एडमिन को ग्रुप डिलीट करने से रोक सकते हैं. यानी कि जो ग्रुप बनाएगा उसी को ग्रुप डिलीट करने की अनुमति होगी.
व्हाट्सऐप का यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग के लिए है, जल्द ही इसके अन्य एंड्रायड यूज़र्स को मिलने की भी उम्मीद है. बता दें कि हाल ही में कंपनी ने कई और भी फीचर्स पेश किए हैं जिनमें से लाइव लोकेशन का फीचर्स सबसे लेटेस्ट है. इसके जरिए यूज़र्स अपनी लाइव लोकेशन साझा कर सकते हैं.
इसके अलावा एक फीचर और हाल ही में सामने आया है, जिसमें यदि कोई व्हाट्सऐप यूज़र अपने फ़ोन नंबर को बदलता है तो उसे हर कांटेक्ट को अपना नया नंबर भेजने की जरुरत नहीं होगी, बल्कि नंबर बदलने पर खुद ही अन्य कॉन्टेक्ट्स के पास नोटिफिकेशन पहुंच जाएगा. साथ ही यूज़र्स चाहें तो अपने कॉन्टेक्ट्स में से कुछ ही यूजर्स को यह नोटिफिकेशन के लिए अनुमति दे सकते हैं. जिसके बाद अन्य को यह जानकारी नहीं मिलेगी.


Click it and Unblock the Notifications








