वाट्स ऐप में भी जल्द कर सकेंगे वॉयस कॉल
व्हाट्सऐप पर जल्द आप अपने दोस्तों के साथ मैसेज और फोटो भेजने के अलावा वॉयस कॉल कर सकेंगे। व्हाट्सऐप ने फरवरी में अपने इस नए फीचर को पेश करने की घोषण की थी जिसे जल्द लांच किया जाएगा। आकड़ों के अनुसार व्हाट्सऐप में हर महिने 46 करोड़ से भी ज्यादा लोग जुड़ रहे हैं। फेसबुक ने व्हाट्सऐप की लोकप्रियता को देखते हुए कुछ महिनों पहले इसका अधिग्रहण कर लिया था।
पढ़ें: इंटरनेट का स्टार बन गया है ये नन्हा सा जानवर
व्हाट्सऐप के सीईओ जैन कूम ने फरवरी में मोबाइल वल्ड कांग्रेस के दौरान वॉयस कॉल का फीचर देने की घोषण की थी, खबर है सबसे पहले ये सुविधा एंड्रायड और आईओएस प्लेटफार्म में दी जाएगी इसके बाद इसे विंडो प्लेटफार्म में पेश किया जाएगा। आखिरी में ये सुविधा ब्लैकबेरी स्मार्टफोन के वाट्सऐप यूजरों को मिलेगी।
पढ़ें: क्या आपने कभी खींची हैं ऐसी तस्वीरें!

रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए हाल ही में कंपनी ने हिन्दी के अनुवाद का काम शुरु कर दिया है, अमूमन कंपनी अनुवाद का काम अपने डेवलपरों से सबसे आखिरी में ही कराती है। इससे इस बात की संभावना और बढ़ जाती है कि वॉयस मैसेजिंग सेवा व्हाट्स ऐप पर जल्द शुरु होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications







