WhatsApp Web से ऑडियो और वीडियो कॉल कैसे करें
व्हाट्सऐप के बारे में आजकल रोज कोई ना कोई ख़बर जरूर आ रही है। आपने व्हाट्सऐप विवाद की ख़बर आजकल सबसे ज्यादा सुनी होगी लेकिन आपको बता दें कि आज की ख़बर विवाद की नहीं बल्कि एक नए फीचर की है। व्हाट्सऐप अपने वेब वर्ज़न के लिए भी वॉयस और वीडियो कॉल फीचर शुरू करने जा रहा है।

व्हाट्सऐप का नया फीचर
इस ख़बर के बारे में पहले भी बहुत बाते की जा रही थी लेकिन इस बार एक ट्विटर यूज़र्स ने इस ख़बर की एक तरह से पुष्टि की है कि व्हाट्सऐप अपने वेब वर्ज़न के लिए भी ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर को शुूरू करने जा रहा है। एक वेरीफाइड ट्विटर यूज़र्स ने ट्वीट करके एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि व्हाट्सऐप के वेब वर्ज़न में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन दिखाई दे रहा है और वहां साथ में BETA लिखा हुआ है।
इसका मतलब साफ है कि व्हाट्सऐप कंपनी अपने इस फीचर को बीटा वर्ज़न में टेस्ट कर रही है और जल्द ही इस फीचर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस मामले में व्हाट्सऐप ने खुलकर तो कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन व्हाट्सऐप का भी कहना था कि इस फीचर को कंपनी धीरे-धीरे रोलआउट करने जा रही है।
Wabetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, आपको बता दें कि इस वक्त व्हाट्सऐप वेब वर्ज़न में कॉलिंग औरव वीडियो कॉलिंग करने का फीचर सिर्फ कुछ लोगों के पास ही आया है क्योंकि यह अभी बीटा वर्ज़न में है और कंपनी इस नए फीचर की जांच कर रही है।
नई प्राइवेसी पॉलिसी ने यूज़र्स नाराज़
हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि व्हाट्सऐप के इस नए फीचर्स को जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा। अब आप देखिए कि एक तरफ व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी की वजह से ज्यादातर यूज़र्स ख़फा है व्हाट्सऐप छोड़ने की बात कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने तो व्हाट्सऐप छोड़ भी दिया है। ऐसे में व्हाट्सऐप ने पहले तो अपनी पॉलिसी को स्थगित किया है और अब ऐसे नए-नए फीचर्स को लॉन्च करके एक बार फिर से यूज़र्स को आकर्षित करने की कोशिश भी कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








