WhatsApp पर स्क्रीन शेयर करते ही मिलेगा अलर्ट, अजनबियों से कॉल पर रहिए सावधान!
Meta ने WhatsApp और Facebook पर बढ़ते ऑनलाइन स्कैम्स को रोकने के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी अब ऐसा सेफ्टी फीचर ला रही है जो यूजर्स को स्क्रीन शेयर करते समय चेतावनी देगा, ताकि वे गलती से किसी अजनबी के साथ अपनी प्राइवेट जानकारी शेयर न कर दें।
हाल के दिनों में कई लोगों के साथ ऐसा हुआ कि उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ वीडियो कॉल या स्क्रीन शेयर किया और उनके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा लिए गए। अब WhatsApp का यह नया Screen Sharing Alert फीचर ऐसे मामलों को रोकने में मदद करेगा।

कैसे करेगा यह फीचर काम?
जब कोई यूजर किसी अनजान नंबर के साथ वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करने की कोशिश करेगा, तो WhatsApp एक चेतावनी मैसेज दिखाएगा।
इसमें लिखा होगा- केवल उन्हीं लोगों के साथ अपनी स्क्रीन शेयर करें जिन पर आप भरोसा करते हैं। वे आपकी स्क्रीन पर दिख रही हर चीज़ देख पाएंगे, जिसमें बैंकिंग डिटेल्स जैसी संवेदनशील जानकारी भी शामिल हो सकती है।
Meta ने बताया कि यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ काम करेगा और WhatsApp किसी भी यूजर की स्क्रीन रिकॉर्ड नहीं करेगा।
क्यों जरूरी है यह अपडेट?
पिछले कुछ महीनों में फ्रॉड कॉल्स और स्क्रीन शेयरिंग स्कैम्स के ज़रिए लोगों से ठगी की कई घटनाएं सामने आई हैं। स्कैमर्स यूजर्स को भरोसे में लेकर स्क्रीन शेयर करने को कहते हैं और फिर उनके बैंक अकाउंट, OTP या अन्य जानकारी हासिल कर लेते हैं। अब WhatsApp का यह नया फीचर इस तरह के स्कैम्स के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा कवच साबित हो सकता है।
Messenger पर भी मिलेगा अलर्ट
Meta ने बताया कि यह सिक्योरिटी सिस्टम सिर्फ WhatsApp पर ही नहीं, बल्कि Facebook Messenger पर भी लागू किया जाएगा। यदि कोई अनजान व्यक्ति मैसेज भेजेगा, तो Messenger पहले से ही यूजर को चेतावनी दिखाएगा और AI से उस चैट को स्कैन करवाने का विकल्प देगा।


Click it and Unblock the Notifications








