Home
News

WhatsApp ला रहा है नया फीचर, अगर किसी ने लिया चैट का स्क्रीनशॉट तो मिलेगा नोटिफिकेशन

व्हाट्सएप (WhatsApp) दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग एप्लिकेशन बना हुआ है। अपने यूजर्स के जुड़ाव को बनाए रखने और पीछे न छूटने के लिए अपडेट जोड़ने के अलावा, यह अपने यूजर्स की बहुत प्रवाह करता है और इस कारण समय-समय पर नए-नए फीचर्स पेश करता रहता है। अभी WhatsApp एक नया फीचर्स पेश करने जा रहा है जिससे अब अगर सामने वाला व्यक्ति आपकी चैट का स्क्रीनशॉट लेता है तो नोटिफिकेशन मिल जाएगा। तो आइये जानते हैं इस नए फीचर के बारे में विस्तार से।

WhatsApp ला रहा है नया फीचर, अगर किसी ने लिया चैट का स्क्रीनशॉट तो मिलेगा नोटिफिकेशन

WhatsApp पर अगर आपकी चैट का कोई स्क्रीनशॉट लेगा तो मिलेगा नोटिफिकेशन

हालांकि यह आधिकारिक नहीं है, लेकिन यह अफवाह है कि इस व्हाट्सएप एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है जिसमें अगर रिसीवर कोई आपकी चैट का स्क्रीनशॉट लेगा तो आपको एक नोटिफिकेशन मैसेज मिल जाएगा।

यानी कहा जा रहा है कि अब जब किसी को मैसेज भेजते हैं तो सामने वाले के देखने के बाद आपको 2 ग्रीन टिक देखने मिलता है। लेकिन अब जब कोई यूजर आपके चैट का स्क्रीनशॉट लेगा तो वहाँ तीन ग्रीन टिक हो जाएंगे और आपको एक नोटिफिकेशन मैसेज भी मिल जाएगा।

इस प्रकार यह फीचर व्हाट्सएप यूजर्स के लिए काफी काम का होने वाला है, क्योंकि बहुत बार यूजर्स आपस में कुछ बोल देते है, और या फिर कोई व्यक्तिगत जानकारी गलती से चली जाती है तो रिसीवर स्क्रीनशॉट ले लेता है और हमें इसकी जानकारी ही नहीं रहती है। लेकिन अब इस नए फीचर के बाद हमें यह आसानी से पता चल जाएगा कि यूजर ने चैट का स्क्रीनशॉट लिया है।

साथ ही आपको बता दें कि खबरों में यह भी है कि WhatsApp इस नए फीचर पर पिछले कुछ समय से काम कर रहा है, जिसको आने वाले समय में पहले बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा और उसके बाद स्टेबल वर्जन रोल आउट किया जाएगा। साथ ही इस साल व्हाट्सएप ने कई शानदार फीचर्स पेश किए है जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होता है। उसमें से एक व्यू वन्स है, जिसमें आप वीडियो या फोटो को ऐसे भेज सकते हैं जिसमें सामने वाला व्यक्ति एक बार ही देख सकता हैं। उसके बाद वो ओपन ही नहीं होता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp Screenshot Notification User will get a notification someone takes a screenshot.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X