WhatsApp Server Down: WhatsApp हुआ Down यूजर्स हुए परेशान, अब कैसे होगा काम..

WhatsApp Server Down: ऐसा लगता है कि लोकप्रिय ऑनलाइन मैसेजिंग सेवा WhatsApp वर्तमान में दुनिया भर के कुछ क्षेत्रों में समस्याओं का सामना कर रहा है। ऐसा इसलिए बोल रहें है क्योंकिं हम उन यूजर्स से बड़ी संख्या में रिपोर्ट देख रहे हैं जो कहते है कि WhatsApp वर्तमान में बंद है या उनके लिए काम नहीं कर रहा है और एक बार फिर से देशभर में WhatsApp का सर्वर डाउन हो गया है।
WhatsApp Down को हुआ कितना समय
WhatsApp सर्वर डाउन हुए 30 मिनट से ज्यादा का समय हो चुका है। लोग WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है। कई लोगों ने बोला कि WhatsApp को हैक कर लिया गया है। आपको बता दें कि भारत में WhatsApp के 48 करोड़ से ज्यादा यूजर है, इन यूजर्स को WhatsApp का सर्वर डाउन होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Down: 11 हजार से अधिक यूजर्स सोशल मीडिया पर कर चुके है शिकायत
बता दें कि आज दोपहर 12.30 बजे से व्हाट्सएप की सेवाएं ठप है, सबसे पहले WhatsApp ग्रुप चैट में मैसेज करने में समस्या देखने मिल रही थी। अब नॉर्मल चैट से भी यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे है। WhatsApp Down होने से लेकर 30 मिनट के अंदर अब तक 11 हजार से अधिक यूजर्स सोशल मीडिया पर शिकायत कर चुके है।


Click it and Unblock the Notifications








