WhatsApp का नया फीचर, Admin के पास होगी सारी पॉवर
पॉपुलर इस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप अपने यूजर्स के लिए काफी पॉपुलर है। वॉट्सएप पर कुछ समय में कई सारे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो काफी यूजफुल हैं। अब वॉट्सएप ग्रुप चैट के लिए एक नया फीचर को पेश करने जा रहा है, जिसके जरिए ग्रुप एडमिन किसी दूसरे एडमिन को ग्रुप से रिमूव किए बिना 'डीमोट' या 'डिसमिस' कर सकेगा।
यानी इस फीचर के आने के बाद ग्रुप एडमिन पहले से ज्यादा पावरफुल होगा। फिलहाल वॉट्सएप इस फीचर की बीटा टेस्टिंग कर रहा है और सक्सेसफुल टेस्टिंग के बाद इसे यूजर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा।

अगर आप वॉट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ये पता होगा कि किसी ग्रुप में हर एडमिन समान रूप से पावरफुल होता है। अब वॉट्सएप के इस नए फीचर में एडमिन उसी ग्रुप के किसी अन्य एडमिन को डीमोट और डिसमिस कर सकेगा। इसमें एडमिन ग्रुप मेंबर तो रहेगा लेकिन एडमिन की पावर खत्म हो जाएगी। बता दें कि अभी किसी मेंबर की ग्रुप एडमिन से हटाने के लिए पहले ग्रुप से उसे रिमूव करना होता है और उसके बाद उसे दोबारा शामिल करना होता है।
व्हाट्सऐप इस फ़ीचर को एंड्रॉयड (बीटा वी2.18.12) और आईओएस ऐप पर टेस्ट किया जा रहा है। WABetaInfo के मुताबिक, ये नया फीचर यूजर को ग्रुप चैट में दायीं तरफ दिख रहे तीन डॉट पर जाकर Group Info सेक्शन में नजर आएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद एडमिन अन्य एडमिन को ग्रुप में चैटिंग और मीडिया फाइल शेयर करने से भी रोक सकेगा।
रिपोर्ट में आगे बताया गया, ''व्हाट्सऐप अभी आईओएस के लिए इस फ़ीचर पर काम कर रही है और जल्द ही यह सभी यूज़र के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के लेटेस्ट बीटा ऐप 2.18.12 में नया फ़ीचर पहले ही डिफॉल्ट तौर पर उपलब्ध है।''

वीडियो से ऑडियो कॉल में स्विच-
बता दें कि हाल ही में वॉट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए वीडियो और ऑडियो कॉल में स्विच ऑप्शन पेश किया है। ये फीचर उन यूजर्स के लिए काफी यूजफुल साबित होगा, जो खराब नेटवर्क में वॉट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। इस ऑप्शन में वीडियो कॉल करते हुए नेटवर्क प्रॉब्लम होने पर वीडियो कॉल ड्राप नहीं होगा और ये अपने आप ऑडियो कॉल में बदल जाएगा। इस फीचर के आने से पहले वॉट्सएप पर वीडियो कॉल सिर्फ अच्छी इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क में ही किया जा सकता था। नेटवर्क खराब होने पर वीडियो कॉल अपने आप ड्रॉप हो जाता था।


Click it and Unblock the Notifications








