व्हाट्सएप पर वापस आया 'टेक्स्ट स्टेटस', ये है नया नाम
व्हाट्सएप यूज़र्स अब खुश हो जाएं क्योंकि वापस आ गया है पुराना टेक्स्ट स्टेटस फीचर।
व्हाट्सअप ने हाल ही में नया स्टेटस फीचर पेश किया था। जिसके जरिए यूज़र्स फोटो, विडियो या जिफ आदि को अपने स्टेटस के रूप में सेट कर सकते हैं। साथ ही यूज़र्स इन फोटो और विडियो पर टेक्स्ट भी दे सकते हैं, (जैसे स्नैपचैट पर है)। लेकिन व्हाट्सएप यूज़र्स को यह फीचर कुछ खास भाया नहीं है। इसी के चलते अब व्हाट्सएप अपने पुराने टेक्स्ट स्टेटस के साथ वापस आ गया है।

व्हाट्सएप अपने पुराने टेक्स्ट स्टेट्स वाले इस फीचर को फिलहाल टेस्ट कर रहा है। इसे फिलहाल व्हाट्सएप लेटेस्ट बीटा वर्जन पर देखा गया है, इस टेक्स्ट स्टेटस फीचर को About नाम से दिया गया है। एंड्रॉयड के 2.17.95 बीटा वर्जन पर पुराना स्टेटस ऑप्शन नजर आ रहा है।

यदि आप व्हाट्सएप का बीटा वर्जन इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपको इस फीचर के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि व्हाट्सएप के नए स्टेटस फीचर से अधिकतर यूज़र्स परेशान थे। अब अपने यूज़र्स की जरुरत को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप ने यह शानदार कदम उठाया है।


Click it and Unblock the Notifications








