व्हाट्सऐप पर नया फीचर, एंड्रायड यूज़र्स के लिए है खास
चैटिंग ऐप की बात करें तो व्हाट्सऐप का नाम सबसे पहले आता है. यह मैसेजिंग ऐप बेहद पॉपुलर है. इसके शानदार फीचर इसे यूज़र्स के लिए खास बनाते हैं साथ ही ऐप पर आने वाले अपडेट भी इसे और बेहतर करते हैं.

पिछले कुछ समय में व्हाट्सऐप पर कई सारे अपडेट देखे गए हैं. जिनसे यूज़र्स का ऐप पर एक्सपीरियंस और बेहतर हुआ है. इसके बीटा वर्जन पर भी कई फीचर अपडेट देखे गए हैं, जो कि फिलहाल टेस्टिंग में हैं. इन्हीं में से एक और नया फीचर शानदार फीचर जल्द ही एंड्रायड यूज़र्स को मिलेगा.
यह नया फीचर शानदार इसलिए है, क्योंकि इसके जरिए अब यूज़र्स को अपना फोन नंबर बदलने पर सभी कॉन्टेक्ट्स को मैसेज करके नहीं बताना पड़ेगा, बल्कि उन्हें इसकी जानकारी खुद ही मिल जाएगी. यह नया फीचर नंबर बदले जाने पर कॉन्टेक्ट्स को नोटिफाई करता है.
इस फीचर की एक और खास बात है कि इसमें यूज़र अपने कॉन्टेक्ट्स को कस्टमाइज कर सकते हैं. यानी कि यदि यूज़र चाहे तो हर कांटेक्ट को फोन नंबर अपडेट होने की जानकारी मिलेगी और चाहे तो कुछ चुनिंदा कॉन्टेक्ट्स को ही इस अपडेट के बारे में पता चलेगा.
फिलहाल यह नया फ़ीच व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन पर मौजूद है. यदि आप व्हाट्सऐप के बीटा टेस्टर हैं, तो आपको इस फीचर के लिए ऐप को अपडेट करना होगा, ऐसा आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर कर सकते हैं. इसके अलावा भी कई ऐसे फीचर्स हैं जिन पर ऐप काम कर रही है और यह टेस्टिंग में हैं. अब देखना यह होगा कि कितनी जल्दी नया फीचर व्हाट्सऐप एंड्रायड यूज़र्स को मिल पता है.


Click it and Unblock the Notifications