WhatsApp, UPI और Amazon Prime: डिजिटल पेमेंट से लेकर स्ट्रीमिंग तक, 1 जनवरी 2025 से क्या बदला?
आज नए साल का पहला दिन है और ऐसे में आज से यानी 1 जनवरी 2025 से डिजिटल पेमेंट, WhatsApp और Amazon Prime से जुड़े नियमों में बदलाव हो चुका है। भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने UPI 123Pay की लिमिट में बढ़ोत्तरी कर डिजिटल यूजर्स को नए साल का तोहफा दिया है।
वहीं, WhatsApp ने कुछ पुराने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में अपना सपोर्ट बंद कर दिया है। इसके अलावा, Amazon Prime ने डिवाइस लिमिट लागू कर दी है। आइए जानते हैं 1 जनवरी 2025 से लागू हुए इन नए बदलावों के बारे में।

New Year 2025 पर ये हुआ बदलाव
UPI 123Pay की लिमिट में बढ़त
फीचर फोन यूजर्स के लिए शुरू की गई UPI 123Pay सर्विस की लिमिट को RBI ने बढ़ाने का फैसला किया है। पहले यूजर्स एक बार में अधिकतम 5000 रुपये ही ट्रांसफर कर सकते थे। लेकिन नए नियम के बाद से अब यूजर्स 10,000 रुपये तक ट्रांसफर कर सकेंगे।
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डेली लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया है, यह फिलहाल 1 लाख रुपये ही है। लेकिन, हॉस्पीटल के बिल से लेकर अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए यूजर्स तकरीबन 5 लाख रुपये तक UPI पेमेंट कर सकते हैं।
WhatsApp ने इन स्मार्टफोन्स में सपोर्ट किया बंद
आज से WhatsApp ने पुराने Android KitKat वर्जन पर अपना सपोर्ट बंद कर दिया है। 10 साल पुराने इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर अब यूजर्स ना तो मैसेज भेज पाएंगे और ना ही रिसीव कर सकेंगे। कंपनी की लेटेस्ट अपडेट्स और फीचर्स का सपोर्ट ना मिलने की वजह से यह फैसला लिया गया है।

साथ ही LG (Optimus G, Nexus 4), Samsung (Galaxy S3, Note 2, HTC (One X, Desire 500), Sony (Xperia Z, Xperia T) और Motorola (Moto G, Razr HD) जैसे स्मार्टफोन्स में अब व्हाट्सऐप का सपोर्ट नहीं मिलेगा। सर्विस जारी रखने के लिए यूजर्स को नया फोन खरीदना होगा।
Amazon Prime में ये हुआ बदलाव
Amazon Prime Video OTT के लिए आज से डिवाइस लिमिट में बड़ा बदलाव हुआ है। यूजर्स अमेजन प्राइम वीडियो को अधिकतम दो टीवी पर ही देख सकेंगे। दो से अधिक टीवी पर Amazon Prime वीडियो का यूज करने के लिए यूजर्स को अलग से मेंबरशिप लेनी पड़ेगी, तभी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

फिलहाल, डिवाइस लिमिट को लेकर कंपनी की ओर से कुछ नहीं कहा गया है, जिसकी वजह से ऐसा लगता है कि ये नियम सिर्फ टीवी यूजर्स के लिए ही हैं।


Click it and Unblock the Notifications








