Home
News

डिलीट डेटा अब वॉट्सएप पर कर सकेंगे रि-डाउनलोड

By Neha Kashyap

कई बार गलती से आपके फोन में मौजूद डेटा या फाइल डिलीट हो जाता है और आप सोचते हैं कि किसी तरह से आप इसे दोबारा रिकवर कर सकें।

हालांकि हर बार ऐसा करना पॉसिबल नहीं होता है, लेकिन अब आपके लिए एक अच्छी खबर है। फेसबुक स्वामित्व चैटिंग ऐप वॉट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक दमदार फीचर लेकर आ रहा है।

इस फीचर में यूजर्स वॉट्सएप से डिलीट डेटा को दोबारा रिकवर कर सकेंगे। फिलहाल इस फीचर की बीटा वर्जन पर टेस्टिंग चल रही है।

डिलीट डेटा अब वॉट्सएप पर कर सकेंगे रि-डाउनलोड

WABetaInfoकी रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सएप पर नया फीचर आने वाला है। यूजर्स वॉट्सएप के डिलीट हुए सभी फाइल्स जैसे वीडियो, फोटोज, GIFs, वॉयस मैसेज, डॉक्यूमेंट्स को फोन या मैमोरी कार्ड से डिलीट होने के बाद फिर से डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि इसमें टेक्स्ट चैटिंग शामिल नहीं हैं।

हालांकि यूजर्स वही डेटा दोबारा डाउनलोड कर सकेंगे, जो वॉट्सएप चैटिंग में मौजूद है। अगर आपने वॉट्सएप से डेटा डिलीट कर दिया, तो इसे रिकवर नहीं किया जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले वॉट्सएप पर 30 दिनों तक शेयर किए गए फाइल्स को डाउनलोड किया जा सकता था। रिसीवर के फाइल डाउनलोड करने के बाद ये सर्वस से रिमूव हो जाती थी।

Read whatsapp messages and still hide your last seen (Hindi)

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी फिलहाल इस फीचर की बीटा टेस्टिंग कर रही है और इसके बाद इसे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। आईफोन यूजर्स तक ये फीचर कब तक पहुंचेगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

लॉक्ड रिकॉर्डिंग फीचर-

वॉट्सएप अपने यूजर्स के लिए लॉक्ड रिकॉर्डिंग फीचर भी लाने वाल है। ये एंड्रॉइड बीटा वर्जन नंबर 2.18.102 पर नजर आया है। वॉट्सएप लॉक्ड रिकॉर्डिंग फीचर में यूजर्स लॉक सेट करके मैसेज रिकॉर्ड कर सकेंगे और ये मैसेज तब तक रिकॉर्ड होगा, जब तक इसे सेंड या कैंसिल नहीं किया जाएगा।

इससे पहले वॉयस मैसेज रिकॉर्डिंग फीचर में रिकॉर्ड बटन को टैप के बाद होल्ड करके तब तक रखना होता था, जब तक यूजर मैसेज रिकॉर्ड नहीं कर लेता है। इसके बाद ये वॉयस मैसेज डायरेक्ट सेंड हो जाता है, लेकिन नए फीचर में आपके पास रिकॉर्डिंग सेंड करने और कैंसिल करने का भी ऑप्शन होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp going to add a new feature on Android to re-download media files that they accidentally deleted from their smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X