Home
News

हर रोज 60 अरब मैसेज भेजते हैं WhatsApp यूजर्स !

By Neha

अगर आप वॉट्सएप यूजर हैं, तो दिनभर में कितने मैसेज भेजते हैं ? क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में मौजूद वॉट्सएप यूजर्स एक दिन में कितने मैसेज भेजते हैं? नहीं तो हम बताते हैं। फेसबुक के सीईओ, मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि वॉट्सएप पर अब मंथली 1.5 अरब एक्टिव यूजर्स है, जो कि रोजना 60 अरब मैसेज एक दूसरे को भेजते हैं।

जुकरबर्ग ने बताया भी बताया कि स्टेटस (स्टोरी) अपडेट करने के मामले में यूजर्स की पहली पसंद इंस्टाग्राम है। स्टोरी अपडेट करने के लिए इंस्टाग्राम के बाद यूजर्स के बीच दूसरा सबसे पॉपुलर ऐप वॉट्सएप ही है।

हर रोज 60 अरब मैसेज भेजते हैं WhatsApp यूजर्स !

30 करोड़ लोग डालते हैं स्टोरीज-

जकरबर्ग ने इसके साथ ही यह भी बताया कि वॉट्सएप और इंस्टाग्राम ने मिलकर स्नैपचैट को डेली एक्टिव यूजर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है। स्नैपचैट पर इस वक्त रोज 17.8 करोड़ लोग स्टोरीज अपलोड करते हैं जबकि वॉट्सएप और इंस्टाग्राम, दोनों मिलाकर बात की जाए तो इन पर रोजाना 30 करोड़ लोग स्टोरीज डालते हैं।

सिर्फ भारत में करीब 20 करोड़ यूजर्स-

बता दें कि वॉट्सएप और इंस्टाग्राम, दोनों कंपनियों का स्वामित्व फेसबुक के पास है। फेसबुक ने 2014 में वॉट्सएप को खरीदा था। उस वक्त वॉट्सएप पर हर महीने 45 करोड़ डेली एक्टिव यूजर्स थे जो कि अब 1.5 अरब हो गए हैं। अगर भारत की बात की जाए तो सिर्फ भारत में लगभग 20 करोड़ से ज्यादा लोग वॉट्सएप यूज करते हैं।

वॉट्सएप बिजनेस ऐप-

बता दें कि फेसबुक ने वॉट्सएप की इसी सफलता को देखते हुए अभी हाल ही में वॉट्सएप बिजनेस ऐप लॉन्च किया है। यह एप फेसबुक ने व्यापारियों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है। दरअसल एक रिपोर्ट में देखा गया था कि छोटे व्यापारी अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए वॉट्सएप काक सहारा ले रहे हैं। वॉट्सएप ने इसी की ध्यान में रखते छोटे व्यापारियों के वॉट्सएप बिजनेस ऐप लॉन्च किया।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp par 1.5 Billion Monthly Active Users hai jo har roj 60 Billion Messages Exchange karte hain.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X