Home
News

WhatsApp पर 3 ऑप्शन के जरिए दे सकेंगे नंबर बदलने की जानकारी

By Neha Kashyap

वॉट्सएप पर नया दिलचस्प फीचर आया है, जो वॉट्सएप यूजर्स को काफी पसंद आएगा। वॉट्सएप जल्दी ही अपने प्लेटफॉर्म पर Change Mobile Number नाम का फीचर लाने वाला है। इस फीचर को सबसे पहले बीटा वर्जन पर देखा गया था।

अब वॉट्सएप के नए अपडेट में यूजर्स अपने कॉन्टेक्ट में मौजूद सभी नंबर को नोटिफिकेशन के जरिए नंबर बदलने की जानकारी दे सकेंगे। अपने कॉन्टेक्ट को नंबर बदलने का नोटिफिकेशन भेजने के लिए वॉट्सएप यूजर्स के पास तीन ऑप्शन होंगे, जिनमें से कोई भी वह चुन सकेगा।

WhatsApp पर 3 ऑप्शन के जरिए दे सकेंगे नंबर बदलने की जानकारी

अगर आप अभी अपना वॉट्सएप नंबर बदलते हैं, तो आपको कॉन्टेक्ट में मौजूद सभी नंबर्स पर पर्सनल मैसेज के जरिए इसकी जानकारी देनी होती है। लेकिन अब वॉट्सएप के नए फीचर में आपको ऐसा नहीं करना होगा और आपके कॉन्टेक्ट को एक नोटिफिकेशन के जरिए नंबर बदलने की जानकारी मिल जाएगी।

वॉट्सएप के चेंज मोबाइल नंबर फीचर में यूजर्स को तीन ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें सभी कॉन्टेक्ट, चैट किए गए कॉन्टेक्ट और कस्टम शामिल होंगे। इनमें यूजर्स पहले ऑप्शन में सभी यूजर्स तक ये नोटिफिकेशन भेज सकता है। वहीं दूसरे ऑप्शन में सिर्फ चैटिंग किए गए यूजर्स तक और तीसरे ऑप्शन में यूजर्स मैनुअली सेलेक्ट कर सकते हैं कि किसे वह नोटिफिकेशन भेजना चाहते हैं।

बता दें कि इन तीनों ऑप्शन में यूजर्स के लिए फिलहाल पहला ऑप्शन ही उपलब्ध है। अभी वॉट्सएप यूजर अपना नंबर बदलेगा, तो इसके कॉन्टेक्ट टिस्ट में मौजूद सभी कॉन्टेक्ट को नोटिफिकेशन मिलेगा। हालांकि वॉट्सएप बीटा यूजर्स ये तीनों फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Detel D1 Dezire : जानिए दुनिया के पहले ब्लूटूथ-डाइलर फोन के बारे में सबकुछ

वॉट्सएप के इस फीचर में पुराने नंबर से की कई चैट नंबर बदलने के बाद भी बनी रहेगी। वॉट्सएप यूजर्स को ये फीचर काफी पसंद आ रहा है। फिलहाल ये फीचर वॉट्सएप के एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.18.97 पर मौजूद है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही आईफोन यूजर्स के लिए भी ये फीचर पेश करेगी। WABetaInfo की रिपोर्ट में सामने आया है कि कंपनी इस फीचर को विंडोज फोन यूजर्स के लिए भी पेश करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp users Now Notify their Contacts About Number Change in 3 Options with whatsapp new features named Change Mobile Number.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X