Home
News

व्हाट्सऐप ने इस बार खास यूज़र्स के लिए पेश किया नया फीचर

By Agrahi

व्हाट्सऐप ने इस साल फरवरी में एंड्रायड और iOS ऐप पर स्टेटस फीचर पेश किया था। अब व्हाट्सएप का नया फीचर आ गया है। इस बार व्हाट्सएप वेब क्लाइंट को यह नया फीचर मिला है।

यह लेटेस्ट अपडेट व्हाट्सऐप के वेब वर्जन नंबर 0.2.5854 एक स्टेटस फीचर के साथ हाजिर है। व्हाट्सऐप वेब के इस वर्जन पर यूज़र को एक सर्कुलर आइकॉन दिखेगा, जो कि प्रोफाइल पिक्चर के किनारे चैट विंडो पर दिया होग। व्हाट्सऐप वेब पर स्टेटस उस पर टैप कर देगा जा सकता है।

व्हाट्सऐप ने इस बार खास यूज़र्स के लिए पेश किया नया फीचर

जब आप इस स्टेटस पर टैप करते हैं तो आप एक नए पेज पर चले जाएंगे, जिसका बैकग्राउंड एकदम ब्लैक होगा। यहां पर आपको उन कॉन्टेक्ट्स का व्हाट्सऐप स्टेटस दिखेगा जिन्होंने स्टेटस वेब के लिए शेयर किया हो। इन सर्कुलर इमेज पर क्लिक कर आप स्टेटस भी देख सकेंगे और उनके रिप्लाई भी दे सकेंगे, ठीक वैसे ही जैसे मोबाइल ऐप पर होता है।

व्हाट्सऐप ने इस बार खास यूज़र्स के लिए पेश किया नया फीचर

अपने व्हाट्सऐप वेब पर भी आप स्टेटस में वीडियो फोटो, GIF, इमोजी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 24 घंटे के बाद अपने आप ही गायब हो जाएगा। एक कैप्शन भी इसमें डिस्प्ले होगा जो कि आपके व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट्स को 24 घंटे के लिए दिखेगा।

इससे पहले व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रायड और iOS यूज़र्स के लिए नया स्टेटस फीचर अपडेट किया था, जिसमें यूज़र्स के स्टेटस का बैकग्राउंड कलर में किया जा सकता है। यह फेसबुक स्टेटस की तरह ही काम करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp for Web gets Status feature with the latest update. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X