Home
News

जल्‍द व्हाट्सएप वेब पर आने वाले हैं ये नए फीचर्स

व्हाट्सएप वेब यानी डेस्कटॉप में अगर व्हाट्सएप यूज़ करते है तो जल्‍द आपको कई नए फीचर्स मिलने वाले है, मेटा की इंस्‍टेंट मैसेजिंग एप प्‍लेटफार्म व्‍हाट्सएप जल्‍द अपने डेस्‍कटॉप वर्जन में प्राइवेसी सेटिंग के अलावा कई दूसरे फीसर्च जोड़ने पर विचार रही है। फिलहाल व्‍हाट्एप वेब वर्जन में कोई भी प्राइवेसी सेटिंग नहीं दी गईं हैं। हाल ही में WABetaInfo के अनुसार कंपनी अपनी डेस्‍कटॉप एप में इसे जोड़ने वाली है। अगर आपने ध्‍यान दिया हो तो बीटा के 2.2146.5 वर्जन में ये फीचर आ चुका है। वेबसाइट में शेयर किए गए स्‍क्रीनशॉट में दिख रहा है यूज़र डेस्‍कटॉप पर प्राइवेसी सेटिंग के द्वारा लास्‍ट सीन स्‍टेट्स, प्रोफाइल फोटो और एप का एबाउट सेक्‍शन बदल सकता है।

जल्‍द व्हाट्सएप वेब पर आने वाले हैं ये नए फीचर्स

फिलहाल व्‍हाट्सएप यूज़र को अपने डेस्‍टॉप सेटिंग में कुछ भी बदलाव करने के लिए अपने फोन को चालू करना पड़ता है लेकिन आने वाले अपडेट के बाद व्‍हाट्सएप यूज़र अपने लास्‍ट सीन स्‍टेटस, प्रोफाइल पिक्‍चर और एआउट सेक्‍शन को डेस्‍कटॉप एप से बदल पाएगा। इसके अलावा यूज़र कई दूसरी सेटिंग भी बदलाव कर पाएगा जो फिलहाल सिर्फ मोबाइल में उपलब्‍ध है।

WABetaInfo में जो स्‍क्रीनशॉट शेयर किए गए हैं उन्‍हें देखकर लगता है यूज़र डेस्‍कटॉप में कॉल और मैसेज को रिसीव और भेज भी सकेगा साथ ही कंपनी द्वारा हाल ही में शुरु किए गए मल्‍टी डिवाइस फीचर की मदद से एक साथ चार डिवाइस में व्हाट्सएप यूज़ पाएंगे।

खबर ये भी व्‍हाट्सएप मैसेज रिएक्‍शन फीचर पर भी काम कर रहा है जैसे इंस्‍ट्राग्राम और ट्विटर में किसी भी मैसेज का जवाब देने के लिए हम इमोजी द्वारा अपना रिएक्‍शन दे सकते हैं कुछ इसी तरह का फीचर व्‍हाट्एसप में भी आ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are whatsapp web users then soon you will get some new privacy policy features. According to WABetaInfo WhatsApp new version 2.2146.5 update user will get new features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X