Home
News

WhatsApp इन अकाउंट्स को करेगा बैन

साइबर क्राइम काफी बढ़ता जा रहा है। हमें अक्सर काफी सारी घटनाएं सुनाई देती हैं। जिसे रोकने के लिए तरह तरह के फैसले लिए जाते हैं। उसी तरह फेसबुक के स्वामित्व वाली मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप भी इसके लिए अहम कदम उठा रही है। बता दें, व्हाट्सएप उन यूजर्स का अकाउंट बैन कर रही हैं, जो WhatsApp Plus और GB WhatsApp जैसी ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

WhatsApp इन अकाउंट्स को करेगा बैन

बता दें, यह मॉडिफाइड मैसेजिंग ऐप्स होती हैं, जिन्हें थर्ड-पार्टी डेवलपर्स ने डेवलप करती है। इसी के चलते इन ऐप्स में किसी भी तरह की सिक्योरिटी का ध्यान नहीं रखा जाता है। इतना ही नहीं, यह अन-ऑफिशियल ऐप्स ऑफिशियल ऐप की टर्म और सर्विस का भी उल्लंघन करते आए हैं।

ऐसा होगा प्रोसेस

इसी मामले के चलते कंपनी ने सोमवार को एक पोस्ट शेयर किया हैं। जिसमें कहा गया कि यदि आपको एक इन-ऐप मैसेज मिलता है, जिसमें यह लिखा हो कि 'आपके अकाउंट को अस्थायी रूप से बैन कर दिया गया है' तो इसका मतलब यह है कि आप व्हाट्सएप का अन-सपोर्टेड वर्जन चला रहे हैं। यदि ऐसा है और आप अपना अकाउंट बिना किसी दिक्कत के चलाना चाहते हैं, तो आपको व्हाट्सएप का ऑफिशियल वर्जन डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।

साइबर क्राइम को लेकर व्हाट्सएप द्वारा काफी ठोस कदम उठाया गया है। बता दें, इन बैन स्थाई नहीं बनाया गया है। कंपनी ने अपने यूजर्स को स्विच करने से पहले उनकी चैट को बैकअप करने की सलाह भी दी है। कंपनी ने बताया कि बैन किए गए यूजर्स के द्वारा प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से व्हाट्सएप डाउनलोड करते ही वें वापस सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसी के चलते व्हाट्सएप ने अपनी ऑफिशियल ऐप के FAQ पोस्ट में भी ऑफिशियल ऐप में वापस करने की जानकारी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Cybercrime is growing a lot. We often hear many incidents. Which types of decisions are taken to prevent Whatsapp is also taking an important step for this. Let's say Whatsapp is banning accounts of users who are using apps like WhatsApp Plus and GB WhatsApp.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X