WhatsApp में आएंगे दो नए फीचर्स, ‘Read Later' से यूज़र्स को होंगे फायदे
व्हाट्सऐप पर नए फीचर्स लॉन्च होने की लिस्ट में अब एक और नया फीचर एड होने जा रहा है। ये फीचर वीडियो शेयर करने से पहले उसे म्यूट करने की सुविधा देगा। आप किसी भी वीडियो को अपने कॉन्टेक्ट्स में शेयर करने से पहले या फिर उसे अपना स्टेटस बनाने से पहले म्यूट कर सकेंगे। फिलहाल ये फीचर अपने टेस्टिंग फेज में है और इसे जल्द ही व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।
वीडियो शेयर करने से पहले होगी अब म्यूट
नया फीचर कथित रूप से एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है, हालांकि इसे इसके बाद आईफोन यूज़र्स के लिए भी एवेलेबल करा दिया जाएगा। सिर्फ म्यूट फीचर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया ऐप एक अन्य फीचर पर भी काम कर रही है। ये फीचर ‘Read Later' के नाम से जारी किया जाएगा।
Archived Chats फीचर का इम्प्रूव्ड वर्ज़न
इस फीचर को मौजूदा Archived Chats फीचर का ही इम्प्रूव्ड वर्ज़न बताया जा रहा है। WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि एंड्रॉयड के लिए WhatsApp 2.20.207.2 बीटा में वीडियो म्यूट करने की क्षमता दिखी है। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि ‘Read Later' फीचर आईफोन के लिए WhatsApp 2.20.130.16 बीटा का हिस्सा है।
‘Read Later' का आएगा नया ऑप्शन
WABetaInfo ने कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं, जिनमें म्यूट के लिए एक स्पीकर आइकॉन दिखाया गया है। ये बटन वीडियो की ड्यूरेशन और फाइल साइज़ डिटेल्स के पास मौजूद होगा। वहीं, ‘Read Later' फीचर मौजूदा Archive Chats फीचर की जगह लेगा। WABetaInfo के मुताबिक, ‘Read Later' फीचर यूज़र्स को कुछ चैट्स अर्काइव करने की परमिशन देगा।
अब होगा Edit Archive Settings का ऑप्शन
इसके अलावा, यूज़र्स को एक Edit बटन भी मिलेगा, जिसके तहत वह उन चैट्स को सिलेक्ट कर सकेंगे, जिन्हें वह तुरंत अनअर्काइव करना चाहते हैं। एडिट बटन पर टैप करके Edit Archive Settings का ऑप्शन होगा। इसकी मदद से आर्काइव चैट्स में बदलाव किया जा सकेंगे। वीडियो म्यूट फीचर की तरह ही रीड लेटर फीचर भी फिलहाल अंडर डेवलपमेंट स्टेज पर है, जिसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








