व्हाट्सऐप पर जल्द आएंगे ये दो नए फीचर्स, बदल जाएगा व्हाट्सऐप चलाने का तरीका
व्हाट्सऐप अपने यूज़र्स के लिए लगातार नए नए फीचर्स ला रहा है। इन दिनों व्हाट्सऐप दो नए फीचर्स पर काम कर रहा है। ये दो फीचर्स हैं- Join Missed Calls' और 'Biometric Lock'। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही फीचर्स बीटा वर्ज़न 2.20.203.3 अपडेट में देखे गए हैं। इन दोनों फीचर्स पर फिलहाल काम जारी है और जल्द ही इन रोलआउट किया जाएगा।

Join Missed Calls
इस फीचर की मदद से यूज़र्स व्हाट्सऐप पर जो कॉल मिस हई हैं, उनका हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि ये फीचर तभी काम कर सकेगा जब ग्रुप कॉल जारी होगी। यानि अगर आपसे कोई ग्रुप कॉल मिस हुई है तो कॉल जारी रहने तक आप कभी भी कॉल का हिस्सा बन सकते हैं। WABetaInfo ने कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिसमें ज्वॉइन मिस्ड कॉल फीचर के साछ इग्नोर और ज्वाइन के दो ऑप्शन हैं। ऑनगोइंग कॉल यदि आपके लिए जरूरी है, तो आप बाद में भी 'Join' पर क्लिक करके कॉल में शामिल हो सकते हैं। नहीं तो आप इग्नोर भी कर सकते हैं।
Biometric lock
व्हाट्सऐप का दूसरा अपकमिंग फीचर है बॉयोमैट्रिक लॉक। बता दें कि व्हाट्सऐप ऑथेन्टिकेशन प्रक्रिया में फिंगरप्रिंट स्कैनिंग के अलावा अन्य विकल्प जोड़ने वाली है। अब आप व्हाट्सऐप की प्राइवेसी सेटिग्स में जाते हैं तो सिर्फ फिंगरप्रिंट लॉक का ही ऑप्शन आता है कि लेकिन इस फीचर के आने के बाज आपको फेस लॉक का ऑप्शन भी मिल सकता है।

हालांकि, व्हाट्सऐप ने अभी तक इन फीचर्स के बारे में ऑफिशियली कोई भी लॉन्च डेट अनाउंस नहीं है। दोनों ही फीचर्स अंडर डेवलपमेंट है, जो कि अभी बीटा बिल्ट यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है। बताते चलें कि इन दोनों फीचर्स के अलावा व्हाट्सऐप वेब में वॉयस और वीडियो कॉल सपोर्ट भी लाने वाला है। इसके ऊपर काम जारी है। अब तक आप वेब व्हाट्सऐप में सिर्फ मैसेज ही कर सकते थे। लेकिन इस फीचर के आने के बाद आप कॉल भी कर सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








