Home
News

व्हाट्सएप में अब सेंट मेसेज भी हो पाएंगे एडिट

सोचिए यदि व्हाट्सएप पर आप अपने भेजे हुए मेसेज एडिट कर पाएं तो? है न मजेदार!

By Agrahi

अगली बार जब आपका किसी खास के लिए लिखा हुआ मेसेज किसी दूसरे को चला जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही वाट्सएप पर आपको भेजे गए मेसेज वापस लेने और इन्हें एडिट करने की सुविधा मिलेगी। इससे आप गलती से भेजे गए मेसेज को सुधार या कैंसिल कर सकेंगे।

व्हाट्सएप में अब सेंट मेसेज भी हो पाएंगे एडिट

वाबेटाइंफो अकाउंट के अनुसार, वाट्सएप की सुविधाओं में मेसेज को वापस लेने या एडिट करने की सुविधा फिलहाल बीटा वर्जन में टेस्ट की जा रही है।

वाबेटाइंफो की ट्वीट में कहा गया है, "वाट्सएप के बीटा में ऐसे मेसेज जो आप भेज चुके हैं उन्हें एडिट करने की सुविधा जोड़ी गई है।" लेकिन ध्यान रहे की इससे उपभोक्ताओं को हालिया मेसेज में ही सुधार करने की मदद मिलेगी, किसी पुराने मैसेज को नहीं।

व्हाट्सएप में अब सेंट मेसेज भी हो पाएंगे एडिट

वाबेटाइंफो के अनुसार, यह विशेषता मौजूदा रूप में वाट्सएप बीटा के आईओएस 2.17.1.869 पर ही मिलेगी। बीते महीने वाट्सएप ने भारत से दुनिया भर के देशों के लिए एक वीडियो कॉलिंग की सुविधा की शुरुआत की। यह सुविधा सभी प्लेटफार्म--एंड्रायड, आईओएस और विंडोज पर मौजूद है।

भारत में वाट्सएप के करीब 16 करोड़ उपोभक्ता हैं। वाट्सएप दुनिया भर के 50 अलग भाषाओं और दस भारतीय भाषाओं में अपनी सुविधा दे रहा है। इस प्लेटफार्म से दुनिया भर में रोजाना 10 करोड़ कॉल की जाती है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp will soon introduce a feature to edit sent messages. Rea more in detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X