Whatsapp ने लिया बड़ा फैसला, इस खास फीचर पर लगाई रोक
आप वॉट्सएप यूजर हैं, तो कई बार आपके पास ऐसे स्पैम मैसेज आते होंगे, जिनमें वॉट्सएप से जुड़े फेक बातें और फेक लिंक मौजूद रहती हैं। कई ऐसे मैसेज भी आपने देखे होंगे जिनमें 50 लोगों को मैसेज फॉरवर्ड करने पर पैसे या अच्छी खबर मिलने के बारे में लिखा रहता है।

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप के लिए स्पैम मैसेज से निबटना बड़ी चुनौती बन गया है। वहीं, यूजर्स भी कई बार इन फेक मैसेज से परेशान हो जाते हैं। बता दें कि इस तरह के सभी मैसेज पूरी तरह से फेक होते हैं, लेकिन कई यूजर्स ये नहीं जानते हैं और इन मैसेज को दूसरों को भेज देते हैं।

ऐसे में अब कंपनी ने स्पैम मैसेज से निबटने के लिए कुछ कड़े फैसले लेने का फैसला किया है। नई रिपोर्ट्स के अनुसार अब यूजर्स एक बार में सिर्फ 25 लोगों को ही कोई मैसेज फॉरवर्ड कर सकेंगे।
स्पैम ने निबटने वॉट्सएप ला रहा है नया फीचर -
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सएप इन स्पैम मैसेज से निबटने के लिए जल्द ही एक नया फीचर पेश करने वाला है। ये फीचर वॉट्सएप के 2.17.430. बीटा वर्जन में देखा गया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कंपनी जल्द ही आईओएस और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर इसे पेश करेगी।
फॉरवर्ड मैसेज में होगा बदलाव-
स्पैम मैसेज को लोग किसी एक कॉन्टेक्ट के साथ शेयर नहीं करते हैं, बल्कि एक बार में मल्टीपल कॉन्टेक्ट लिस्ट को फॉरवर्ड कर देते हैं। ये कॉन्टेक्ट लिस्ट कई बाक किसी रजिस्ट्रेशन सर्विस से प्राप्त कर ली जाती है। इसके बाद स्पैम मैसेज के जरिए विज्ञापन, फेक लिंक, फेक न्यूज होती हैं, जिन्हें आगे भी फॉरवर्ड करने को कहा जाता है। इसी के चलते वॉट्सएप अब बड़े बदलाव करने जा रहा है।
25 लोगों फॉरवर्ड कर सकेंगे मैसेज-
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सएप फॉरवर्ड मैसेज सिस्टम में बदलाव करने जा रहा है। इस नए फीचर के आने के बाद यूजर्स किसी एक मैसेज को सिर्फ 25 कॉन्टेक्ट्स के साथ ही शेयर कर सकेंगे। अगर कोई मैसेज बार-बार फॉरवर्ड किया जाएगा, तो आपको इस मैसेज के बारे में आपको अलर्ट मिल जाएगा। किसी मैसेज को 25 बार से ज्यादा भेजने पर जिस कॉन्टेक्ट को वो मैसेज मिलेगा उसके साथ में Forwarded Many Times अलर्ट आ जाएगा।
ब्रॉडकास्ट लिस्ट फीचर का कर सकते हैं इस्तेमाल-
अगर आपको किसी मैसेज को कई कॉन्टेक्ट को भेजना है, तो इसके लिए वॉट्सएप ब्रॉडकास्ट लिस्ट फीचर पेश करेगा। इस फीचर में आपका फॉरवर्ड किया मैसेज सिर्फ उन लोगों को मिल सकेगा, जिनके पास आपका नंबर है और उन्होंने आपके नंबर को अपने फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट में सेव किया होगा।
वॉट्सएप ने नहीं किया कंफर्म-
फिलहाल वॉट्सएप की तरफ से अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपने यूजर्स के लिए इस फीचर को पेश कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications








