Diwali पर लगा iPhone यूजर्स को बड़ा झटका, इन iPhones पर अब नहीं चलेगा WhatsApp

Whatsapp: क्या आप अभी भी पुराने iPhone का का इस्तेमाल कर रहे है या आपका फ़ोन iOS के पुराने वर्जन पर चल रहा है? अगर ऐसा है, तो आपको या तो अपने फोन को अपग्रेड करना होगा या iOS के नए वर्जन में अपडेट करना होगा। यदि आप ऐसा नहीं करते है, तो आपके फोन में WhatsApp बंद हो जाएगा, क्योंकि इस दिवाली से मैसेजिंग ऐप जल्द ही पुराने iPhones पर काम करना बंद कर देगा। Apple के एक हालिया अपडेट के अनुसार, iOS 10 और iOS 11 डिवाइस पर चलने वाले iPhone 24 अक्टूबर से WhatsApp को सपोर्ट करना बंद कर देंगे।
करना होगा सॉफ्टवेयर अपडेट
WhatsApp ने iPhone यूजर्स को इन्फॉर्म करना भी शुरू कर दिया है कि ऐप अब iOS 10 या iOS 11 पर नहीं चलेगा। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल जारी रखने के लिए यूजर्स को अपने iOS को अपडेट करना होगा। WhatsApp के हेल्प सेंटर पेज के मुताबिक, आईफोन यूजर्स को ऐप का इस्तेमाल जारी रखने के लिए iOS 12 या इससे नए वर्जन की जरूरत होगी। विशेष रूप से, iOS 10 और iOS 11 सॉफ्टवेयर वर्जन पर चलने वाले कई Iphone नहीं है।
iPhone यूजर्स के लिए आ गया है नया डिवाइस खरीदने का समय
iPhone 5 या iPhone 5C का उपयोग करने वाले iPhone यूजर्स iOS और WhatsApp को अपडेट करने के बाद WhatsApp का उपयोग कर सकेंगे। iPhone 4 और iPhone 4S के उपयोगकर्ताओं के लिए यह एक नया स्मार्टफोन खरीदने का समय है और WhatsApp अब डिवाइस का समर्थन नहीं करेगा।
एंड्रॉइड डिवाइस यूजर के लिए भी है खबर
WhatsApp लगातार प्राइवेसी और यूजर इंटरफेस को अपग्रेड करने पर काम करता है। उसके लिए, मैसेजिंग ऐप Apple और एंड्रॉइड द्वारा दिए गए नए ऑपरेटिंग सिस्टम होते है।
WhatsApp पर नए अपडेट पुराने OS और डिवाइस का समर्थन नहीं करते है। एंड्रॉइड डिवाइस यूजर को अपने स्मार्टफोन पर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का उपयोग जारी रखने के लिए एंड्रॉइड 4.1 या बाद के वर्जन की भी आवश्यकता होती है।
लें सकते है नया iPhone
यदि आपका iPhone ऑटो-अपडेट पर नहीं है, तो आप Settings > General पर जाकर iOS के नए वर्जन में अपडेट कर सकते है, फिर नए iOS वर्जन प्राप्त करने के लिए सॉफ़्टवेयर अपडेट पर टैप करें।
और यदि आप एक नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे है तो आप त्योहारी सेल के दौरान Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आईफोन 12, आईफोन 13 पर बेस्ट सेल और ऑफर्स के साथ लें सकते है।


Click it and Unblock the Notifications







