विंडो स्टोर में फिर से आ गई वाट्स ऐप
500 मिलियन यूजरों वाली ऐप वाट्स कुछ दिनों पहले विंडो स्टोर से कुछ तकनीकी खराबी के कारण हटा ली गई है जो एक बार फिर दोबारों डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। विंडो 8 फोन के अलावा वाट्स ऐप को एंड्रायड, सिंबेइयन, ब्लैकबेरी और आईफोन में प्रयोग कर सकते हैं।
विंडो स्टोर से वाट्स ऐप हटाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट और वाट्स ऐप ने कहा था वे मिलकर एप्लीकेशन में आने वाली दिक्कत को दूर करने में लगे हुए हैं। यूजरों का कहना है विंडो 8 फोन में वाट्स ऐप क्रेश हो रहा था साथ ही कभी-कभी ऐप हैंग भी करती थी जिसके बाद इसे विंडो स्टोर से हटा दिया गया था।

लेकिन अब आप विंडो स्टोर से वाट्स ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, इस समय स्टोर में वाट्स ऐप का अपडेटेड वर्जन 2.11.490.0 डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। अपडेट होने के बाद वाट्स ऐप में अब आप अपनी प्राइवेसी सेटिंग सेट कर सकते हैं, चैट बैकग्राउंड बदल सकते हैं, चैट में भेजे गए वीडियो और फोटो अपने फोन में सेव कर सकते हैं। साथ ही नए अपडेट में कई तरह के बग भी दूर किए गए हैं।
विंडो स्टोर से वाट्स ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








