फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सही समय और सबसे बेहतरीन डील पाने के टिप्स, यहां जानें सबकुछ
फ्लैगशिप स्मार्टफोन आमतौर पर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी , एडवांस फीचर्स और बेहतरीन डिजाइन के साथ लॉन्च किए जाते हैं। हालांकि, इसके कारण ही इनकी कीमत अन्य फोन्स की तुलना में काफी ज्यादा होती है।
अगर आप भी ज्यादा पैसे खर्च किए बिना हाई-एंड-डिवाइस खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बड़े काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में फ्लैगशिप स्मार्टफोन कब खरीदना चाहिए, और कैसे इस पर आप भारी बचत कर सकते हैं बताने जा रहे हैं।

नए फ्लैगशिप के लॉन्चिंग के बाद खरीदें पुराना मॉडल
अगर आप ज्यादा कीमत चुकाए बिना ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं, तो आपको नए फ्लैगशिप फोन के लॉन्चिंग का इंतजार करना होगा।आम तौर पर नए फ्लैगशिप फोन के लॉन्च होते ही पुराने मॉडल की कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है।
Apple से लेकर Samsung तक हर साल अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स लॉन्च करते हैं। मार्केट में नया मॉडल आते ही, पुराने पर डिस्काउंट शुरू कर दी जाती है। ऐसे में ग्राहक कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाला प्रीमियम फोन खरीद सकते हैं।
सबसे खास बात यह होता है कि, पुराना फ्लैगशिप खरीदने आपको कुछ लेटेस्ट फीचर्स भले ही नहीं मिलते हैं, लेकिन आम तौर पर इनमें बड़ा कोई और अंतर नहीं होता है। कंपनियां अक्सर डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी फीचर्स में कुछ अपग्रेड करती है, लेकिन इन्हें अगर आप नजरअंदाज करते हैं, तो आप भारी बचत के साथ एक प्रीमियम स्मार्टफोन ले सकते हैं।
फेस्टिवल सीजन के दौरान करें खरीदारी
फेस्टिवल सीजन, अमेजन प्राइम डे और दिवाली के दौरान अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो आपके लिए सबसे सही समय हो सकता है। इस दौरान ग्राहकों को कीमत में कटौती के साथ बंडल डील्स और खास ऑफर मिलते हैं। इतना ही नहीं No-Cost-EMI ऑप्शन के साथ फ्री एक्सेसरीज और कई अन्य डिस्काउंट ऑफर किए जाते हैं। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत भी पुरान मॉडल पर भारी छूट दी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications








