Home
News

Flipkart Big Billion Days 2025 कब होगी लाइव, पहला टीजर जारी

ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल बिग बिलियन डेज 2025 (Big Billion Days 2025) का पहला टीजर जारी कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी यूजर्स को भारी डिस्काउंट और धमाकेदार डील्स मिलने वाली हैं। सेल में क्या-क्या डिस्काउंट मिलेंगे। सब यहां बताने वाले हैं।

Flipkart Big Billion Days 2025 कब होगी लाइव

कब शुरू होगी Flipkart Big Billion Days 2025?

फ्लिपकार्ट ने अभी तक आधिकारिक तारीखों का एलान नहीं किया है, लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किए गए फैशन पास (Fashion Pass) से सेल का शेड्यूल साफ हो गया है।

पास की कीमत केवल ₹1 रखी गई है।

इसके तहत 15 सितंबर से 30 सितंबर तक फैशन कैटेगरी पर ₹100 का ऑफ दिया जाएगा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिग बिलियन डेज 2025 सेल 15 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। वहीं Flipkart Black, Plus और VIP मेंबर्स को 14 सितंबर से ही अर्ली एक्सेस मिलने की उम्मीद है।

क्या होंगे ऑफर्स?

फ्लिपकार्ट हर साल की तरह इस बार भी इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम अप्लायंसेज, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य कैटेगरी में भारी छूट देने की तैयारी में है। ग्राहकों को एक्सचेंज डील्स और बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे। आने वाले दिनों में फ्लिपकार्ट इन ऑफर्स को लेकर आधिकारिक टीजर जारी करेगा।

फ्लिपकार्ट ब्लैक मेंबरशिप भी लॉन्च

फ्लिपकार्ट ब्लैक मेंबरशिप लेने वाले ग्राहकों को कई तरह के खास फायदे मिलेंगे। इसमें टॉप ब्रांड्स और गैजेट्स पर स्पेशल ऑफर्स शामिल हैं। हर ऑर्डर पर ग्राहकों को SuperCoins के जरिए 5% तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा, जिसकी अधिकतम सीमा ₹1,000 रखी गई है।

इसके अलावा सेल इवेंट्स के दौरान मेंबर्स को 15% तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। खास बात यह है कि इस सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को ₹1,490 मूल्य का YouTube Premium सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जाएगा। इन सबके अलावा कंपनी कई अन्य विशेष लाभ भी मेंबर्स को उपलब्ध कराएगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X