Home
News

Jio Phone 3 कब लॉन्च होगा और क्या खास होगा...?

जियो कंपनी अपना अगला फोन इस महीने लॉन्च कर सकती है। आपको याद होगा कि पिछले साल भी जियो कंपनी ने अपनी 41वीं AGM के दौरान Jio Phone 2 की घोषणा की थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल की ही तरह इस साल भी जियो कंपनी अपने 42वें एजीएम के दौरान Jio Phone 3 को लॉन्च कर सकती है।

Jio Phone 3 कब लॉन्च होगा और क्या खास होगा...?

Jio Phone 3 की चर्चाएं तेज हो गई है। MySmartPrice की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल लोगों ने जियो फोन 2 को कुछ खास पसंद नहीं किया। इस वजह से इस साल जियो कंपनी ने जियो फोन 3 के लिए MediaTek SoC के साथ साझेदारी की है। इसका मतलब है कि जियो कंपनी जियो फोन 3 को MediaTek SoC के साथ पेश कर सकती है। इसके साथ-साथ मीडियाटेक भी फीचर फोन के लिए अपना एक नया चिपसेट पेश कर सकता है।

हालांकि अभी तक Jio Phone 3 के किसी खास फीचर या लॉन्च होने की किसी स्पेसिफिक तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन इस महीने इस फोन के लॉन्च होने या लॉन्चिंग का ऐलान होने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है। आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में जियो फोन की डिमांड में कमी आई है।

मीडिया में आई रिपोर्ट और आंकड़ों के अनुसार पिछले साल तक जियो फोन की मार्केट में हिस्सेदारी 47% थी जो जियो फोन 2 के लॉन्च होने के बाद 27% पर आ गई है। इसका मतलब साफ है भारत में यूज़र्स को जियो फोन 2 कुछ ज्यादा पसंद नहीं आया है। यूज़र्स को जियो फोन 2 पसंद ना आने के क्या कारण हो सकते हैं..? क्या जियो फोन 2 में दी गई स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स से यूज़र्स खुश नहीं है या जियो फोन 2 की कीमत यूज़र्स को ज्यादा लगी है।

इन सभी संभावित कारणों पर जियो कंपनी जरूर काम कर रही होगी और पूरी उम्मीद है कि जियो कंपनी अपने अगले फोन यानि जियो फोन 3 में इन कमियों को खत्म करके यूज़र्स के लिए कम कीमत में एक बढ़िया फोन पेश करेगी। अगर जियो कंपनी ऐसा नहीं करेगी तो उन्हें ध्यान रखना होगा कि भारत में रेडमी और रियलमी जैसी कई स्मार्टफोन कंपनियां हैं जो कम कीमत में यूज़र्स को एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन उपलब्ध करवा रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Jio Company can launch its next phone this month. You will remember that even last year Jio Company had announced Jio Phone 2 during its 41st AGM. According to media reports, just like last year, this year, the Jio Company can launch Jio Phone 3 during its 42nd AGM.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X