जानिए किस दिन लॉन्च होगा शाओमी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 Pro
शाओमी के स्मार्टफोन का इंतजार काफी सारे यूज़र्स को काफी बेसब्री से रहता है। इस बार भी भारतीय यूज़र्स शाओमी के एक नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं। इस स्मार्टफोन का नाम Redmi K20 और Redmi K20 Pro है। इन दोनों फोन को कंपनी इंडिया में लॉन्च करने वाली है। हालांकि चीनी मार्केट में इसे लॉन्च कर दिया गया है। अब इसे भारत में लॉन्च करने की बारी है।

Redmi का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
इस स्मार्टफोन के बारे में रोजाना कोई ना कोई ख़बरें आ रही है लेकिन सबसे ज्यादा इंतजार इसके लॉन्चिंग का है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को अब से 4 हफ्ते बाद लॉन्च किया जाएगा। आज शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि इस फोन को लॉन्च होने में अभी चार हफ्ते बाकी है।
इसका मतलब है कि आप आज से ठीक 4 हफ्ते जोड़कर हिसाब लगा लें और देखें कि किस हफ्ते में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। जो लोग इस फोन के बारे में नहीं जानते हैं, उन्हें हम बता दें कि शाओमी कंपनी अपने इन दो नए स्मार्टफोन Redmi K20 Pro और Redmi K20 के जरिए अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश करने जा रही है।
4 हफ्ते बाद होेगा लॉन्च
आपको बता दें कि वनप्लस कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के सफल होने के बाद लोग काफी वक्त से शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे थे। अब लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। शाओमी कंपनी ने साफ कर दिया है कि वो 4 हफ्ते बाद अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करेगी।
शाओमी के स्मार्टफोन की सबसे खास बात उसकी कीमत है। शाओमी अपने स्मार्टफोन की कीमत को काफी कम रखती है। इसकी वजह से यूज़र्स शाओमी स्मार्टफोन को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। शाओमी कंपनी भारत में रहने वाली बड़ी आबादी के बजट को ध्यान में रखते हुए अपने स्मार्टफोन का रेट तय करती है। इस वजह से इस वक्त शाओमी भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी है।
ऐसे में शाओमी के पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन से भी लोगों को काफी आशाएं हैं। लोगों को उम्मीद है कि शाओमी कंपनी अपने इस स्मार्टफोन की कीमत भी बाकी फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तुलना में काफी कम रखेगी। रेडमी समेत तमाम स्मार्टफोन कंपनी, स्मार्टफोन या अन्य किसी भी गैजेट्स के बारे में लेटेस्ट ख़बरों को पढ़ने के लिए गिज़बॉट हिंदी से जुड़े रहें।


Click it and Unblock the Notifications