कौन सा मोबाइल यूज करते हैं मुकेश अंबानी ? जानकर हो जाएंगे हैरान !
भारतीय लोगों को जियो सिम का तोहफा देने वाले मुकेश अंबानी खुद भी जियो सिम का यूज करते हैं। उनके पास एचटीसी और ब्लैकबेरी का मोबाइल है।
भारत के मोस्ट पॉपुलर और सफल बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बारे में आपने काफी चीजें गूगल सर्च करके जान ली होंगी। वो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं और भारत में जियो उन्हीं की देन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुकेश अंबानी कौन सा सिमकार्ड यूज करते हैं ? क्या वो भी जियो सिम चलाते हैं ? उनके पास किस कंपनी का मोबाइल है ? आज हम आपकी ऐसी ही जिज्ञासाओं को शांत करने और आपके सारे सवालों का जवाब देने जा रहे हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि ये सारे जवाब हमें quora वेबसाइट से मिले हैं। अब आते हैं मुकेश अंबानी के मोबाइल सिमकार्ड और मोबाइल पर। मुकेश अंबानी ने कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अब जियो सिम यूज करते हैं। मुकेश को पुराना नेटवर्क बदलकर उन्हें जियो की सलाह उनकी बेटी ने दी थी। वह जियो सिम के पहले एयरटेल की सिम यूज करते थे।
quora वेबसाइट के मुताबिक, मुकेश अंबानी के पास ब्लैकेबेरी और एचटीसी का मोबाइल है। वह इन मोबाइल पर्सनल कॉल करते हैं। हालांकि आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और बाकी वीवीआईपी सेलेब्रिटी स्पेशल नंबर यूज करते हैं। इन मोबाइल नंबर्स को न तो आसानी से ट्रैस किया जा सकता है और न ही ये आम लोगों की पहुंच में होते हैं। प्रोफेशनल और बिजनेस कॉलिंग के लिए ये सेलेब्रिटी वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल यानी VOIP सर्विस यूज करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








