Nokia Vs iPhone: मजबूती देखने के लिए शख्स ने दोनो फोन छत से फेका; देखें वीडियो कौन जीता
Nokia 3310 Vs iPhone 13 Pro Drop Test : एक समय था जब भारत में अधिकतर लोगों के पास Nokia का फोन हुआ करता था. उस दौरान Nokia के फोन को सबसे मजबूत भी माना जाता था. Nokia 3310 उनमें से ही एक था. जमीन पर गिरने के बाद भी नहीं टूटता था और गलती से गिर भी जाए तो सभी उसे आसानी से जोड़ देते थे. मजबूती के मामले में इस फोन ने कई महंगे से महंगे फोन को फेल कर दिया था. लोग Nokia की मजबूती को लेकर उधाहरण देते थे.

बता दें कि एक शख्त ने Nokia 3310 का मुकाबला Apple iPhone 13 Pro से कराया. जिसका परिणाम आपको चौंका सकता है. एक फेमस यूट्यूबर ने मजबूती देखने के लिए दोनों फोन को छत से नीचे फेक दिया.
इस दौरान दोनों फोन में कुछ खराबी तो आई लेकिन किसी एक ने बाजी मार ली.
बात अगर iPhone 13 Pro कि करे तो यह स्मार्टफोन (smartphone) अभी तक सबसे बजबूत और महगा होता है. वहीं इस साल iPhone भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन (Best selling phone) है.

iPhone 13 Pro vs Nokia 3310 Drop Test
Youtuber TechRax ने Nokia 3310 के साथ Apple iPhone 13 Pro का ड्रॉप टेस्ट किया. वीडियो में, उनके पास iPhone 13 Pro है, जो एक क्लास नोकिया डिवाइस (Nokia Devices) के खिलाफ है जिसे हमेशा से टिकाऊ माना जाता रहा है. क्या आप को लगता हैं कि इस बार भी Nokia ने ही बाजी-मारी होगी तो आप गलत हो सकते हैं. आपको लग रहा होगा कि Nokia 3310 आसानी से जीत चुका होगा. लेकिन ऐसा नहीं है.
यहां देखें Viral Video
Nokia 3310 और iPhone 13 Pro को एक साथ गिराया गया. आईफोन का बैक पैनल (back panel) में क्रैक हो गया था. लेकिन स्क्रीन अच्छी कंडीशन में था. वहीं इस दौरान नोकिया पूरी तरह से टूट गया था. उसके बाद TechRax ने iPhone 13 Pro को दूसरी बार छत से फेका, उसके बाद भी स्क्रीन चल रही थी और स्क्रैच (scratch) नहीं आए थे.
तीसरी बार फेके जाने के बाद भी iPhone 13 Pro में बैक पैनल (back panel) खराब हुआ था, लेकिन स्क्रीन पूरी तरह से चल रही थी. ऐसे में iPhone 13 Pro ने यह मुकाबला जीता.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








