ट्विटर का सबसे ज्यादा यूज़ करने वाले यूजर्स कौन हैं...?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। इनके बिना हम अपने एक दिन की भी कल्पना नहीं कर सकते हैं। वैसे तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सऐप काफी फेमस है, लेकिन सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर भी इन ऐप्स में आगे है।

बता दें, Pew Research Center द्वारा किए गए सर्वे से पता चलता है कि अमेरिका में सोशल साइट ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स आम पब्लिक के मुकाबले ज्यादा यंग और अधिक एजुकेटिड होते हैं। स्टडी में सामने आया कि माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोग हाई इनकम ग्रुप से आते हैं। हालांकि इन लोगों का रहन सहन बाकी आम लोगों की तरह ही होता है। अमेरिका में रहने वाले 22% एडल्ट ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं।
युवा पीढ़ी सबसे आगे
Pew ने पाया कि अमेरिका में ट्विटर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल युवा करते हैं। वहीं यह सभी डेमोक्रेसी को सपोर्ट करते हैं। बता दें, अमेरिका में रहने वाले ओवरऑल एडल्टस में से ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले लोग अधिक एजुकेटिज और हाई इनकम ग्रुप में आते हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में एडल्ट ट्विटर यूजर्स की औसतन उम्र 40 साल के करीब है। वहीं, ट्विटर इस्तेमाल करने वालों में 42% एडल्स के पास बैचलर डिग्री है।
इंकम की बात करें तो ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले 41 एडल्ट की इनकम $75,000 से अधिक है। इससे साफ पता चलता है कि ओवरऑल पॉप्युलेशन के मुकाबले ये 9% ज्यादा है। रिपोर्ट में पाया गया कि एक औसतन ट्विटर यूजर्स एक महीने में दो ट्विट पोस्ट करता है और वह 89 अकाउंट को फॉलो करता है और उसके पास 25 फॉलोअर्स हैं। यह सर्वे नवंबर और दिसंबर 2018 के दौरान किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications