रोचक स्टोरी: भारत का पहला मोबाइल किसने खरीदा था? जवाब जानकर हैरान रह जाएंगे!
आज की दुनिया बहुत डिजिटल हो चुकी है। ऐसा होने में सबसे ज्यादा रोल 'पॉकेट' में समा जाने वाले छोटे से स्मार्टफोन का है। अब लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन है या फिर कीपैड फोन तो है ही...
लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि भारत में सबसे पहला फोन किसने और कब खरीदा था। अगर नहीं... तो आज की स्टोरी में हम इसी रोचक सवाल का जवाब देने वाले हैं।

पहली मोबाइल कॉल
इस रोचक सवाल का जवाब जानने के लिए हमें तकरीबन 30 साल पीछे लौटना होगा। साल 1995 था और तारीख 31 जुलाई, जगह कोलकाता। यही वो दिन था जब भारत में पहली बार मोबाइल नेटवर्क पर कॉल की गई थी।
यह कॉल वेस्ट बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु और केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुखराम के बीच की गई थी।
Modi Telstra नाम की एक कंपनी थी, जिसने MobileNet नाम से सेवा शुरू की थी। यही भारत की पहली मोबाइल सर्विस थी।
किसने खरीदा था पहला मोबाइल फोन?
अब बात उस शख्स की जिसने भारत में सबसे पहले मोबाइल फोन खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में पहला कमर्शियल मोबाइल फोन कोलकाता में बेचा गया था। पहला कनेक्शन भी वहीं एक्टिवेट हुआ। हालांकि, उस ग्राहक का नाम आज तक सार्वजनिक रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह पक्का है कि 31 जुलाई 1995 को सबसे पहला मोबाइल फोन कोलकाता में ही एक्टिव हुआ था। तब मोबाइल फोन खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं थी।
जब फोन था सिर्फ स्टेटस सिंबल
उस दौर में मोबाइल रखना मतलब बड़े आदमी होना होता था। फोन बड़े-बड़े बिजनेसमैन, राजनेता, फिल्म स्टार्स और हाई-प्रोफाइल लोगों के पास ही हुआ करता था। उस दौर में इंटरनेट, कैमरा, स्क्रीन टच जैसी चीजों का नामो-निशान तक नहीं था।
उस वक्त का फोन सिर्फ कॉल करने और रिसीव करने के लिए होता था। लेकिन अब सबकुछ बदल गया है, लोग तो यहां तक कहने लगे हैं कि हम पीक स्मार्टफोन पर पहुंच चुके हैं।
यानी, स्मार्टफोन की दुनिया में जितना इनोवेशन हो सकता था, वह हो चुका है। लेकिन इस तर्क से इतर अभी कुछ देखना बाकी है। आजकल के मोबाइल बैंकिंग, कैमरा, AI, गेमिंग, वीडियो कॉल, UPI पेमेंट्स जैसी सुविधा से लैस होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








