Home
News

क्‍या आप जानते हैं सेल्‍फी का अविष्‍कार किसने किया था ?

By Rahul

फ्रंट कैमरे से युक्त स्मार्टफोन के जरिए खुद से ही अपनी फोटो खींच कर लगाने का प्रचलन आज बेहद लेकप्रियता प्राप्त कर चुका है और सेल्फी लेने वालों में दुनियाभर की विभिन्न क्षेत्रों की हास्तियां भी शामिल हो चुकी हैं। सेल्फी की इसी खूबी और लोकप्रियता को देखते हुए इसे वर्ष के सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में माना जा रहा है।

टाइम पत्रिका ने अपने ताजा अंक में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों की एक सूची जारी की है, जिसमें सेल्फी को जगह दी गई है। पत्रिका के अनुसार मात्र एक वर्ष के भीतर इसने दीवानगी का रूप ले लिया है। गौरतलब है कि इस सूची में भारत के मंगलयान को भी अहम स्थान दिया गया है।

क्‍या आप जानते हैं सेल्‍फी का अविष्‍कार किसने किया था ?

पत्रिका के अनुसार, "पिछले वर्ष जहां सेल्फी लोकप्रिय शब्दों में शामिल हुआ वहीं इस वर्ष यह पूरी दुनिया में लोगों की आदत में शुमार हो चुका है।" पत्रिका के अनुसार लगभग एक चौथाई अमेरिकी अब तक किसी न किसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर कम से कम एक सेल्फी शेयर कर चुके हैं।

वास्तविकता भी यही है कि दुनिया का कोई भी कोना हो शीर्ष राजनीतिज्ञों से लेकर अधिकांश युवाओं तक सभी के बीच सेल्फी लेना बेहद लोकप्रियता हासिल कर चुका है। भारत में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हिंदी फिल्म जगत की लगभग सभी जानी मानी हस्तियों को सेल्फी खींचकर लगाते देखना आम प्रचलन हो चुका है।

 
Best Mobiles in India

English summary
More than a million selfies are taken each day, according to research by TechInfographics.com. It’s now a word in the dictionary and the 2013 word of the year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X