Home
News

कौन हैं Sabih Khan, जिन्हें Apple ने सौंपी COO की जिम्मेदारी; UP में हुआ है जन्म

Apple COO Sabih Khan: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Apple ने अपने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) जेफ विलियम्स के रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह भारतीय मूल के सबीह खान को COO नियुक्त किया है। यह बदलाव इस महीने के अंत तक प्रभावी होगा।

सबीह खान 1995 से Apple के साथ जुड़े हैं और वर्तमान में कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेशंस के पद पर काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं सबीह खान के बारे में।

कौन हैं Apple के नए COO Sabih Khan

मुरादाबाद में हुआ जन्म

सबीह खान (Sabih Khan) का जन्म 1966 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। उनके परिवार ने स्कूली शिक्षा के दौरान सिंगापुर और बाद में अमेरिका में बसने का फैसला किया।

उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की और न्यूयॉर्क के रेंससेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया।

एपल में बड़ा है कद

Apple में उनके 30 वर्षों के करियर में उन्होंने कंपनी की ग्लोबल सप्लाई चेन, मैन्युफैक्चरिंग, क्वालिटी कंट्रोल, खरीद और सस्टेनेबिलिटी प्रोग्राम्स को मजबूत किया है। उनकी तेज निर्णय क्षमता का उदाहरण तब देखने को मिला जब उन्होंने चीन में मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी समस्या को तुरंत सुलझाने के लिए फ्लाइट पकड़ ली थी।

संभालेंगे ये जिम्मेदारियां

अब सबीह खान Apple की सप्लाई चेन, ऑपरेशन, क्वालिटी कंट्रोल, प्लानिंग और खरीद के प्रमुख जिम्मेदार होंगे। वे Apple के सप्लायरों और श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा और शिक्षा कार्यक्रमों का भी नेतृत्व करेंगे। CEO टिम कुक ने सबीह खान को कंपनी की सप्लाई चेन का मुख्य आर्किटेक्ट बताया है, जो वैश्विक दबावों के बीच कंपनी को मजबूती से आगे ले जाएंगे। एपल में इनकी नियुक्ति ऐसे वक्त में हुई है, जब ट्रंप और टिम कुक के बीच हल्की-फुल्की तकरार देखने को मिल रही है।

इस नियुक्ति से मुरादाबाद समेत पूरे भारत में खुशी का माहौल है, क्योंकि सबीह खान ने अपने मेहनत और समर्पण से न केवल Apple में बल्कि विश्व स्तर पर भारतीय प्रतिभा का नाम रोशन किया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X