आखिर ऐपल पॉलिशिंग क्लॉथ की कीमत 1900 रुपये क्यों है, जानिए वजह
हाल ही में, Apple ने सबसे अनएक्सपेक्टेड प्रॉडक्ट में से एक 1900 रुपये का पॉलिशिंग क्लॉथ लॉन्च किया था। उस कपड़े के बारे में केवल एक चीज अलग है, वह है Apple ब्रांडिंग और आपके गैजेट्स से उंगलियों के निशान मिटाने के लिए सही तरह की बनावट।

हालांकि आश्चर्य की बात यह है कि प्रोडक्ट बैकऑर्डर पर है और नए ऑर्डर के लिए डिलीवरी जनवरी के मध्य में टाल दी गई है। हालांकि लोग हैरान है कि ऐपल के फोन को साफ करने के लिए कोई क्लॉथ इतना महंगा कैसे हो सकता है जिसमें कस्टमर्स को 1900 रुपये खर्च करने पड़ते हो।
कंपनी के अनुसार, Apple पॉलिशिंग क्लॉथ एक "नरम, नॉन-अब्रेशिव मटेरियल" से बना है जो आपके Apple प्रोडक्ट पर किसी भी डिस्प्ले को साफ करने के लिए काम में आ सकता है, जिसमें नैनो-टेक्सचर ग्लास भी शामिल हैं।
ऐपल पॉलिशिंग क्लॉथ इतना महंगा क्यों है?
कंपनी के पास ऐसे डिवाइसों की एक बड़ी लिस्ट है जो नए पॉलिशिंग क्लॉथ के अनुकूल हैं। लेटेस्ट मैकबुक प्रो के अनबॉक्सिंग के समय, iFixit ने पॉलिशिंग कपड़े (क्लॉथ) पर भी कुछ प्रकाश डाला। 1900 रुपये में आने वाला यह पॉलिशिंग क्लॉथ जिससे ऐपल के iPhone या iPad को साफ करने पर कोई स्क्रैच नहीं आता है और अच्छे से साफ होता है, इसीलिए इसकी कीमत ज्यादा हैं।
हालांकि इसके लॉन्च के बाद से ही यह सोल्ड आउट हो चुका है और अब अगर आप भारत में ऐपल के इस पॉलिशिंग क्लॉथ को खरीदना चाहते हैं, तो आपको इंतजार करना ही पड़ेगा और संभव है कि जनवरी में ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।
गौरतलब हो कि बीते दिनों टेक दिग्गज ऐपल ने iPhone 13 को लॉन्च किया था साथ ही मैकबुक और ऐपल वॉच को भी लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इस पॉलिशिंग क्लॉथ के लॉन्च के बाद सोल्ड आउट हो गया लेकिन फिर भी लोग इसकी कीमत से हैरान है क्योंकि साधारण कपड़े से भी डिवाइसों को साफ किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications