स्मार्टफोन यूजर्स को झटका: भारत में Smartphones जून 2024 तक हो सकते हैं महंगे, ये है बड़ी वजह
Smartphones Price hike India: नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सही साबित हो सकता है। वरना जून के बाद अगर स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।
जी हां, मेमोरी चिप की कीमतों में बढ़ोतरी और चीनी करेंसी युआन के मजबूत होने के कारण जून तिमाही तक स्मार्टफोन की कीमतों में उछाल देखा जा सकता है। स्मार्टफोन कंपनियां अपने ग्राहकों को झटका देते हुए, इसकी कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी कर सकती हैं।

ET की रिपोर्ट्स के अनुसार, जून क्वार्टर से स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। हालांकि अभी तक कितने पर्सेंट की बढ़ोत्तरी होगी इसे लेकर सटिक जानकारी सामने नहीं आई है।
आपको बता दें, साल का दूसरा क्वार्टर 1 अप्रैल से शुरू होता है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि, कई स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा हो सकता है। जैसा कि, हमने आपको बताया कि, स्मार्टफोन महंगे होने की सबसे बड़ी वजह चीनी करेंसी और चिप की कीमत में बढ़ोत्तरी है।

बता दें, चीन की करेंसी युआन जून 2023 में 11.21 रुपये के निचले स्तर पर थी, जो कि, दिसंबर 2023 में बढ़कर 12.08 रुपये तक पहुंच गई है। जिसके कारण मेमोरी चिप की कीमतों में भी इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में Smartphone को बनाने की लागत भी बढ़ेगी और कंपनियों को स्मार्टफोन्स की कीमते भी बढ़ानी पड़ेंगी।
हालांकि, केन्द्र सरकार ने इस साल बजट 2024 में मेक इन इंडिया पर फोकस किया है। जिससे स्मार्टफोन इंडस्ट्री को भी काफी फायदा होगा। सरकार ने कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतरीन करने के लिए बजट को भी बढ़ाया है।

हालांकि चीनी करेंसी मजबूत होने के कारण से भारतीय स्मार्टफोन इंडस्ट्री में चीन से इंपोर्ट किए जाने वाले कंपोनेंट्स के लिए पहले की तुलना में अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार अंतरिम बजट से पहले मोबाइल फोन के पार्ट्स पर हाल ही में इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती की गई है। ऐसे में संभावना है कि, फोन की कीमत थोड़ी बहुत कम हो सकती हैं। फिलहाल अभी तक किसी भी मोबाइल मैन्यूफैक्चरर की तरफ से कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर ऐलान नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








