Amazon को क्यों पड़ी SpaceX की जरूरत? मस्क करेंगे बेजोस की मदद; क्या है वजह?
लंबे वक्त से Starlink की सर्विस लॉन्च किए जाने की खबरें चल रही हैं। अगले कुछ महीनों में मस्क भारत में अपनी सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस की शुरुआत कर सकते हैं। इसके साथ ही अमेजन भी अपनी कुईपर सर्विस को लॉन्च करने के लिए कमर कस रहा है।
यानी, एक तरह से यह दोनों प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि SpaceX सर्विस लॉन्च करने में Amazon की मदद कर रहा है। इसके पीछे की असल वजह क्या है? आइए जानते हैं।

स्पेसएक्स कर रहा अमेजन ही मदद
दरअसल, स्पेस में इंटरनेट की बादशाहत के लिए छिड़ी जंग में अब एक दिलचस्प मोड़ आया है। अमेजन का प्रोजेक्ट Kuiper, जो सीधे तौर पर SpaceX की स्टारलिंक सर्विस को चुनौती देने के लिए तैयार किया गया है, अब खुद अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी SpaceX की मदद ले रहा है।
बुधवार तड़के SpaceX का Falcon 9 रॉकेट अमेजन के 24 Kuiper इंटरनेट सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में पहुंचाएगा। इस लॉन्च का नाम KF-01 रखा गया है और यह Cape Canaveral Space Force Station से सुबह 2:18 AM ET पर 27 मिनट की लॉन्च विंडो के भीतर उड़ान भरेगा। इस मिशन के साथ Kuiper सैटेलाइट्स की कुल संख्या 78 हो जाएगी।
Starlink को चुनौती देने की तैयारी
अमेजन की योजना है कि वह अपनी पहली पीढ़ी की Kuiper सैटेलाइट कंस्टीलेशन के तहत 3,200 से अधिक सैटेलाइट्स लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में तैनात करे, ताकि वह सैटेलाइट इंटरनेट मार्केट में एक बड़ा दावा ठोक सके।
यह वही मार्केट है जिस पर इस समय SpaceX की स्टारलिंक सर्विस का कब्जा है, जिसके पास लगभग 8,000 सैटेलाइट्स की मजबूत नेटवर्क मौजूद है।
प्रतिद्वंद्विता में साझेदारी क्यों?
अमेजन और स्पेसएक्स की यह साझेदारी अजीब लग सकती है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा कारण है। दिसंबर 2023 में अमेजन ने स्पेसएक्स के साथ तीन लॉन्च की डील साइन की थी।
यह निर्णय उस समय लिया गया जब Amazon पर शेयरहोल्डर्स ने मुकदमा कर दिया था कि पहले दौर के लॉन्च कॉन्ट्रैक्ट्स में SpaceX जैसे भरोसेमंद रॉकेट ऑपरेटर्स को नजरअंदाज क्यों किया गया, जबकि Falcon 9 उस वक्त का सबसे भरोसेमंद रॉकेट था।
Blue Origin पर भरोसा लेकिन समय लगेगा
जेफ बेजोस की ही दूसरी कंपनी Blue Origin का न्यू ग्लेन रॉकेट भविष्य में Kuiper सैटेलाइट्स को लेकर जाएगा। लेकिन अभी तक यह रॉकेट सिर्फ एक बार ही लॉन्च हुआ है और उसमें भी बूस्टर की रिकवरी नहीं हो पाई थी। अगला लॉन्च 15 अगस्त के लिए तय है।


Click it and Unblock the Notifications








