एक ऐसा देश जहां iPhone 14 भारत से भी है महंगा , जाने क्यों
हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 14 सीरीज ने भी भारतीयों को अच्छा महसूस नहीं कराया क्योंकि हर साल की तरह अन्य देशों की तुलना में कीमतें बहुत ज्यादा थीं. हालांकि भारतीयों को iPhone 14 की कीमत को लेकर इतना बुरा नहीं मानना चाहिए, क्योंकि एक और देश है जहां आईफोन भारत से भी ज्यादा महंगा है. ट्विटर पर वायरल हो रहे एक पोस्ट के मुताबिक, तुर्की सबसे महंगे आईफोन बेचता है.

भारत में iPhone 14 Pro की 128GB की कीमत की बात करें तो डिवाइस की कीमत 1,29,900 रुपये है, जबकि तुर्की में इसी वेरिएंट की कीमत 1,74,000 रुपये है. 1TB वेरिएंट की कीमत 2.32 लाख रुपये तक जाती है. तो, भारत नए iPhones के लिए दुनिया का सबसे महंगा देश नहीं है.
बता दें कि तुर्की इस समय महंगे आईफोन की सूची में सबसे ऊपर है. वहीं अगर आप दुनिया का सबसे सस्ता iPhone 14 Pro खरीदना चाहते हैं, तो आप इसे अमेरिका से खरीद सकते हैं. क्योंकि यहां पर सबसे सस्ता iPhone बेचता जाता है.
ब्राजील दूसरा सबसे महंगा देश
बता दें कि iPhone के मामले में ब्राजील दूसरा सबसे महंगा देश है. जहां iPhone 14 1,18,500 रुपये की शुरुआती कीमत में बिकता है. अन्य तीन मॉडल 128GB के लिए 1,34,000 रुपये, 256GB के लिए 1,48,000 रुपये और 512GB के लिए 1,63,500 रुपये से शुरू होते हैं.
iPhone के मामले में भारत तीसरे नंबर पर आता है. वहीं भारत में iPhone 14 128GB वैरिएंट के लिए 79,900 रुपये, 256GB वैरिएंट के लिए 89,900 रुपये और 512GB वैरिएंट के लिए 1,09,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है. आईफोन 14 प्लस के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये, 256 जीबी वेरिएंट की 99,900 रुपये और 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये है.
Apple iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max नवीनतम A16 बायोनिक चिपसेट के साथ 6 कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ आते हैं. ये दोनों स्मार्टफोन क्रैश डिटेक्शन, सैटेलाइट के जरिए इमरजेंसी SOS, नया 48MP मेन कैमरा और 'डायनेमिक आइलैंड' इंटरफेस जैसी अहम खूबियों के साथ आते हैं. IPhone 14 श्रृंखला के साथ, Apple ने मिनी मॉडल को छोड़ दिया है और इसके बजाय इसे एक प्लस संस्करण के साथ एक बड़ी स्क्रीन के साथ बदल दिया है.


Click it and Unblock the Notifications








